हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home देश  School Holid...

     School Holiday : बाढ़ के खतरे से स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान!

    School Holiday
     School Holiday : मुंबई में बाढ़ का खतरा! स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान!

    School Holiday :मुंबई (एजेंसी)। मुंबई में भारी बरसात से पानी-पानी हुई मुंबई में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं, जिसके मद्देनजर भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 25 जुलाई को कोंकण, मध्य महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, मुंबई ने आर्थिक राजधानी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, ठाणे, पालघर, पुणे, कोल्हापुर, सतारा, रायगढ़, रत्नागिरी में आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    भारी बारिश को देखते हुए बीएमसी ने एक्शन लेते हुए स्कूलों एवं कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा मुंबई के लिए रेड अलर्ट का ऐलान करने के बाद बृहन्मुंबई नगर निगम ने एहतियातन के तौर पर सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। बीएमसी ने स्कूलों और शिक्षकों से कहा है कि वो अभिभावकों को सूचित करें और उनसे अपील करके उन्हें आवश्यक सावधानी बरतने तथा स्कूल स्तर पर उचित समन्वय सुनिश्चित करने को कहा है।

    पानी की कटौती वापस ली | School Holiday

    भारी बारिश के बीच बृहन्मुंबई नगर निगम ने शहर भर में पानी की कटौती वापस ले ली है। बीएमसी सोशल मीडिया फीड पर साझा किए गए अपडेट में कहा गया है कि समग्र स्थिति के मद्देनजर मुंबई की जलापूर्ति में 10% पानी की कटौती सोमवार (29 जुलाई) से वापस ले ली जाएगी। नगर निकाय ठाणे शहर, भिवंडी और बाहरी शहर डिवीजन ग्रामपंचायतों – जहां बीएमसी द्वारा पानी की आपूर्ति की जाती है, में भी 10% पानी की कटौती सोमवार से वापस ले रहा है।

    बीएमसी ने कहा कि चार जलाशय, जिनमें मुख्य रूप से विहार, तुलसी, तानसा और मोदकसागर हैं, अब ओवरफ्लो हो रहे हैं। गुरुवार सुबह 6:00 बजे जलाशयों में पानी का स्टॉक 66.77% तक पहुँच गया। मुंबई और आस-पास के क्षेत्रों में भी भारी बारिश के बाद पवना नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक बढ़ गया है। School Holiday

    Gold- Silver Price Today : सोने की कीमतों में गिरावट, इतना कम हुआ सोने का भाव

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here