हमसे जुड़े

Follow us

12.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश Tips to impro...

    Tips to improve eyesight: आंखों में जलन, पानी आना, दृष्टि कमजोर होना तथा धुंधलापन जैसी समस्याएं हैं तो अपनाएं ये आसान टिप्स, बढ़ेगी रोशनी

    Eye Care Tips
    Tips to improve eyesight: आंखों में जलन, पानी आना, दृष्टि कमजोर होना तथा धुंधलापन जैसी समस्याएं हैं तो अपनाएं ये आसान टिप्स, बढ़ेगी रोशनी

    Tips to improve eyesight: नई दिल्ली। नेत्र हमारे शरीर का अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील अंग हैं। इनके बिना जीवन की कल्पना अधूरी है। इन्हीं आंखों से हम संसार को निहारते हैं, रंगों को पहचानते हैं और प्रकृति की सुंदरता का अनुभव करते हैं। बदलती जीवनशैली और बढ़ते डिजिटल उपयोग के कारण आंखों की देखभाल आज पहले से कहीं अधिक आवश्यक हो गई है। Eye Care Tips

    आजकल अधिकांश लोग दिन का लंबा समय मोबाइल, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर बिताते हैं। इससे नेत्रों पर अत्यधिक दबाव पड़ता है। परिणामस्वरूप आंखों में जलन, पानी आना, दृष्टि कमजोर होना तथा धुंधलापन जैसी समस्याएं आम होती जा रही हैं। इन समस्याओं से बचने और नेत्रों को स्वस्थ रखने के लिए कुछ सरल घरेलू उपाय अत्यंत उपयोगी हो सकते हैं।

    आंखों की देखभाल के लिए संतुलित आहार अत्यंत आवश्यक

    नेत्र रोग विशेषज्ञों के अनुसार, आंखों की देखभाल के लिए संतुलित आहार अत्यंत आवश्यक है। भोजन में विभिन्न रंगों वाले फल, सब्जियां और अनाज को सम्मिलित करना चाहिए। जैसे—गाजर, आम, शकरकंद और हरी पत्तेदार सब्जियां। ये सभी विटामिन ए तथा एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो नेत्रों की दृष्टि शक्ति को बनाए रखने में सहायक हैं।

    बढ़ते बच्चों में कम उम्र में चश्मा लगने की समस्या अब आम हो चली है। इसके लिए बच्चों को अधिकाधिक प्राकृतिक प्रकाश में समय बिताने तथा खेलकूद जैसी बाहरी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इससे आंखों को मजबूती मिलती है। साथ ही, यदि चश्मा लगाने की सलाह दी गई है, तो उसे नियमित रूप से पहनना चाहिए। चश्मे को स्वच्छ रखने के लिए हल्के साबुन या लिक्विड क्लीनर का प्रयोग करें, जिससे लेंस साफ रहें और दृष्टि स्पष्ट बनी रहे।

    घर में रहकर भी नेत्रों को आराम देना संभव है। हर आधे घंटे में कुछ समय के लिए दूर क्षितिज की ओर देखना एक उपयोगी अभ्यास है। यह आंखों को थकान से राहत देता है और उनकी कार्यक्षमता को बनाए रखने में मदद करता है। इन छोटे-छोटे उपायों को अपनाकर हम अपनी आंखों की उम्र बढ़ा सकते हैं और उन्हें दीर्घकाल तक स्वस्थ बनाए रख सकते हैं। Eye Care Tips

    White Beard: कम उम्र में सफेद हो रही दाढ़ी? अपनाएं ये 4 असरदार उपाय, फिर देखें कैसे लौटेगी काली और घन…