हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश विदेशी मीडिया...

    विदेशी मीडिया नहीं तय करेगा भारत की दिशा-दशा: अनुराग ठाकुर

    कोई विदेशी मीडिया भारत के कोर्ट से ऊपर नहीं, संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली में दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं

    नई दिल्ली (सच कहूं न्यूज)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर (Anurag Thakur) ने विदेशी मीडिया की भारत मे दखलंदाजी पर बोलते हुए कहा कि भारत के बढ़ते कदमों को कुछ विदेशी ताकतें पचा नहीं पा रही हैं और कोई विदेशी मीडिया भारत के कोर्ट से ऊपर नहीं, संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली में दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है

    केंद्रीय मंत्री ने नए भारत की बात करते हुए आगे कहा, ” भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। 76% ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग के साथ पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में मान्यता मिली है। भारत के ये बढ़ते कदम कुछ विदेशी ताकतों को रास नहीं आ रहा है। कुछ विदेशी मीडिया (Foreign Media) ऐजेंडा-प्रोपगंडा के तहत भारत को बदनाम करने में शामिल हैं। लेकिन विदेशी मीडिया भारत की दिशा-दशा तय नहीं करेगा। आज भारत मे न नॉलेज गैप है, न डिजिटल डिवाइड है, ना टेक्नोलॉजी डिवाइड है। आज भारत के पास वह सब कुछ है जो एक विकसित देश के पास है।सबसे बड़ी बात आज भारत के पास आज एक राष्ट्रवादी विचारधारा वाली, समाज को जोड़ने वाली सरकार है जो भारत को विश्व गुरु बनाने का दम रखती है।”

    भारत में विदेश मीडिया के दखल पर बोले मंत्री

    आगे भारत में विदेशी मीडिया के दखल पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “आज भी भारत में भी कई ऐसे विदेशी मीडिया संस्थान है जो भारत विरोधी सोच के साथ काम कर रहे हैं। इन्होंने ऐसा नेक्सस बना रखा है कि अपने गलत कामों पर सरकार द्वारा पूछताछ पर भी ऐसे चिल्लाते हैं और पूरे विश्व में यह बताते हैं की भारत में मीडिया (Media) फ्रीडम पर खतरा है। ये अपने गलत कामों पर मीडिया नाम की चादर डालना चाहते हैं। इसी गलत भावना के साथ यह कुछ मनगढ़ंत रिपोर्ट निकालते हैं जिनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं होता। देश का मीडिया किसी विदेशी मीडिया को हमारे देश का नैरेटिव सेट करने का मौका ना दे।

    भारत के बारे में गलत खबरें लिखते हैं

    आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा ‘अधिकतर विदेशी मीडिया कंपनियों, खास कर जिनका भारत के प्रति घृणा का इतिहास है, वहां जो पत्रकार भारत के बारे में गलत खबरें लिखते हैं वो ज्यादातर भारतीय या भारतीय मूल के हीं होते हैं। इनकी प्रोफाइल आप खंगालेंगे तो पता चलेगा की ये भारत और भारतीयों, खास कर हिंदुओं के प्रति घृणा से भरे होते हैं। और केवल एकतरफा खबरें लिखते हैं। हमें ये मानना होगा कि कुछ विदेशी मीडिया संस्थान और कुछ देशी न्यूज पोर्टल्स भारतीय सोच व समाज के खिलाफ प्रोपेगंडा के तहत कार्य कर रहे हैं। इसे साफ साफ बोलने में किसी को कोई संकोच नहीं होना चाहिए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here