हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home कैथल जिले में लगें...

    जिले में लगेंगे कुल 3.28 लाख पौधे, लेकिन नहीं लगेगा क्लोन सफेदा

    Kaithal News
    Kaithal News: जिले में लगेंगे कुल 3.28 लाख पौधे, लेकिन नहीं लगेगा क्लोन सफेदा

    सरकारी भूमि, सड़कों के किनारे, नहरों के किनारे और खेतो में लगेंगे पौधे

    • आमजन जिले की नर्सरियो से ले सकता है पौधे

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal News: जिले में मानसून के साथ ही वन विभाग ने पौधरोपण अभियान शुरू कर दिया है। जिले में हरा भरा बनाने व वन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कुल 3 लाख 28 हजार 750 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में पौधे सरकारी जमीन जैसे स्कूल, सड़कों के किनारे, नहरों के किनारे, तालाब, श्मशान, पार्को व खेतो लगाए जायेगे। वन विभाग ने अभियान में विभिन्न प्रकार के पौधे शामिल किए हैं, जो जिले की जलवायु और मि‌ट्टी के लिए उपयुक्त हैं। वन विभाग ने जिलावासियों से अपील है कि प्रत्येक व्यक्ति को मानसून में पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। सभी नागरिकों को पौधरोपण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।

    वन विभाग ने जिले में पौधरोपण करने को लेकर सामाजिक संगठन, एक पेड़ मां के नाम और अन्य योजनाओं को शामिल किया है। वहीं स्वयंसेवी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं को भी शामिल किया है ताकि जिले में पौधरोपण को जनआंदोलन बनाया जा सके। पौधरोपण से जिले में हरियाली बढ़ेगी और यह वायु प्रदूषण को कम करने, भूजल स्तर को बढ़ाने और जैव विविधता को संरक्षित करने में भी सहायक होगी।

    क्लोन सफेदा पर रोक लगाने के आदेश | Kaithal News

    हरियाणा के पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने क्लोन सफेदा के पौधे लगाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। यह धरती के जलस्तर को कम करता है जिस कारण इस पर रोक लगाने का फैसला किया गया है फैसले के बाद अब किसानों को अपने स्तर पर ही क्लोन सफेदा के पौधे लगाने की व्यवस्था करनी होगी। यह मामला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने भी उठ चुका है। पिछले दिनों मंत्री ने आदेश दिए कि जहां-जहां क्लोन सफेदा लगना था, वहां काम बंद किया जाए। साथ ही टेंडर भी स्थगित कर दिए जाएं।

    बता दे कि जिले में हर साल पौधरोपण अभियान के तहत क्लोन सफेदा के पौधे लगाए जाते थे। इससे जहाँ किसानों को आर्थिक रूप से लाभ पहुँचाता था वहीं जिले में बनक्षेत्र को बढ़ावा देने में भी मदद मिलती थी। सफेदे के पौधे तेजी से बढ़ते हैं। यह मात्र 5 वर्ष में पेड़ बन जाता है। सफेदे की लकड़ी से कागज व प्लाईवुड बनाई जाती है। प्लाईवुड उद्योग में सफेदे की लकड़ी की मांग हमेशा बनी रहती है। Kaithal News

    10 नर्सरियों में पर्याप्त पौधे

    जिले की सभी 10 नर्सरी में पौधे तैयार किए गए हैं। विभाग द्वारा पंचायतों, नहरों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लाख पौधे लगाए जाएंगे। विभाग द्वारा पौधारोपण अभियान को सफल बनानें के लिए नर्सरियो में पर्याप्त पौधे है | जिले में इस बार शीशम, जामुन, अर्जुन, जमोया , अमरुद, पीपल, बरगद आदि पौधे लगाये जायेगे | इसको लेकर सामाजिक संगठन, एक पेड़ मां के नाम और अन्य योजनाओं को शामिल किया है।

    जिले में लगेंगे 3.28 लाख पौधे: महेंद्र सिंह

    वन विभाग कैथल से सुपरीडेंट महेंद्र सिंह ने बताया कि अब क्लोन सफेदा लगाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी है। इसके अलावा शाह को हरा भरा करने के लिए ग्रीन बेल्ट के साथ साथ पूरे जिले में कुल 3.28 लाख पौधे लगाये जायेगे जिनमे छायादार , फलदार पौधे शामिल है सभी 11 नर्सरी में पौधे पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है | जिलावासियो से अपील है कि सभी लोग पौधारोपण करके जिले को हरा भरा बनाने में योगदान दे। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– महिला कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं: महापौर