हमसे जुड़े

Follow us

28.6 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home कारोबार विदेशी मुद्रा...

    विदेशी मुद्रा भंडार 2.73 अरब डॉलर बढ़कर 593.32 अरब डॉलर पर

    Forex-reserves sachkahoon

    मुंबर्ई (एजेंसी)। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में कुछ सुधार हुआ है जिससे गत 24 जून को समाप्त सप्ताह में यह 2.73 अरब डॉलर बढ़कर 593.32 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पिछले सप्ताह में यह 590.58 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 24 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.33 अरब डॉलर बढ़कर 529.21 अरब डॉलर पर रहा। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 34.2 करोड़ डॉलर की बढ़त लेकर 40.92 अरब डॉलर पर रहा। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 5.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.21 अरब डॉलर पर रहा। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 30 लाख डॉलर बढ़कर 4.97 अरब डॉलर पर रहा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here