हमसे जुड़े

Follow us

27.8 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home अन्य खबरें TATA फाइनेंस ...

    TATA फाइनेंस के पूर्व MD ने फांसी का फंदा लगा की आत्महत्या

    Former MD, TATA Finance, Suicide, Investigation, Mumbai Police

    मुंबई: टाटा फाइनेंस के एमडी रह चुके दिलीप पेंडसे ने कथित तौर पर अपने ऑफिस में सुसाइड कर लिया। बुधवार को उनकी बॉडी फंदे पर लटकी मिली। 16 साल पहले पेंडसे पर गबन का आरोप लगे। तब टाटा ग्रुप ने उन्हें हटाकर केस दर्ज कराया था। मुंबई पुलिस पेंडसे की मौत की जांच कर रही है।

    दो अफसर पहले कर चुके हैं सुसाइड

    टाटा ग्रुप के दो अफसर पहले सुसाइड कर चुके हैं। 2014 में टाटा मोटर्स के सीईओ कार्ल स्लिम ने बैंकॉक के होटल से छलांग लगाई थी। कहा जाता है कि पत्नी से झगड़े के बाद स्लिम ने सुसाइड की। वह एक अमेरिकी नागरिक थे।

    वहीं, 2013 में टाटा स्टील के पूर्व प्रवक्ता चारू देशपांडे ने सुसाइड किया था। देश के कई अखबारों में पत्रकार रहे देशपांडे ने मुंबई के घर में फांसी लगाई थी। सीबीआई ने उनकी मौत की जांच शुरू की थी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।