हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पूर्व सरपंच क...

    पूर्व सरपंच के बेटे ने गोली मारकर की खुदकुशी

    Former sarpanch's son shot and committed suicide

    पानीपत (सच कहूँ/ सन्नी कथूरिया)। पानीपत के गांव जलालपुर-प्रथम के पूर्व सरपंच के बेटे ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घर में उसकी शादी की तैयारी चल रही थी। परिजन उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सनौली थाना पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है।

    पूर्व सरपंच रमेश कुमार ने बताया कि उनका छोटा बेटा अनिल (26) खेती में हाथ बंटाने के साथ शहर के पॉश इंसार बाजार में कपड़े की दुकान चलाता था। शुक्रवार सुबह अनिल ने मंदिर से आने के बाद अपनी बुआ के लड़के भूषण के साथ खाना खाया और ऊपर के कमरे में चला गया। जबकि भूषण और उनका बड़ा बेटा सुनील अपनी-अपनी ड्यूटी पर चले गए। वह किसी काम से पास के गांव नन्हेडा चले गए। घर पर उनकी पत्नी पार्वती और बहू मोनिका थी। वह करीब 9:30 बजे घर वापस आया।

    तब उनकी पत्नी ने बंदर आने के डर से ऊपर के कमरे का दरवाजा बंद करने के लिए कहा। जैसे ही वह कमरे में पहुंचे तो अनिल खून से लथपथ पड़ा था। उन्होंने सोचा की चक्कर आकर वह गिर गया है। उन्होंने अन्य लोगों को आवाज लगाई। तभी एक परिजन ने पास में रिवाल्वर देखा। जिससे अनिल ने अपनी कनपटी पर गोली मार रखी थी। अनिल के परिजनों ने बताया कि उसका रिश्ता पक्का हो चुका था, लेकिन अभी शादी की डेट तय नहीं हुई थी। शादी के लिए ही घर में मरम्मत का काम चल रहा था। काम होने के कारण ही किसी को गोली की आवाज नहीं सुनाई दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।