हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मार्केट कमेटी...

    मार्केट कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

    • सिविल लाइन में गुरुद्वारा रोड पर रेमंड शोरूम में खरीद रहे थे कपड़े

    • हथियारबंद बदमाशों ने शोरूम में घुसकर मारी गोलियां

    • पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में हुई कैद

    गुरुग्राम(सच कहूँ न्यूज)। शहर के गुरुद्वारा रोड पर गुरुवार को हथियारबंद बदमाशों ने एक कपड़े के शोरूम में कपड़े खरीद रहे सोहना मार्केट कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष की गोलियां मारकर हत्या कर दी। शोरूम के भीतर नजदीक से उन्हें गोलियां मारी गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। शहर के अति व्यस्त सिविल लाइन क्षेत्र में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुवार को करीब तीन बजे सोहना मार्केट कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सुखबीर उर्फ सुक्खी निवासी गांव रिठौज (गुरुग्राम) सिविल लाइन में गुरुद्वारा रोड पर रेमंड के शोरूम में कपड़ों की खरीदारी कर रहे थे।

     

    इसी दौरान दबे पांव पांच बदमाश शोरूम में घुसे और सुखविंद्र सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां दागनीं शुरू कर दी। शोरूम का स्टाफ भी सहम गया। आधा दर्जन से अधिक गोलियां सुखबीर उर्फ सुक्खी को मारकर बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। यह पूरा घटनाक्रम आसपास के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया। गंभीर रूप से घायल सुखविंद्र सिंह सुखी को आनन-फानन में बर्फ खाना स्थित आर्वी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद सुखबीर उर्फ सुक्खी को मृत घोषित कर दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here