हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home सरसा सैलून संचालक ...

    सैलून संचालक से छीने 42 हजार रुपए

    Sirsa News
    पिस्तौल दिखाकर गाड़ी छीनकर लुटेरा फरार

    डबवाली (सच कहूँ न्यूज)। डबवाली में प्याज मंडी के समीप बाइक सवार एक सैलून संचालक से 42 हजार रुपए छीनकर (Snatched) ले गए। पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर 6 निवासी प्रिंस ने बताया कि उसका कॉलोनी रोड पर होली वुड लेडिज सैलून है। उसने बताया कि दोपहर को वह बाजार से सामान लेने के लिए 42 हजार रुपए लेकर गया था। प्याज मंडी के समीप बाइक सवार युवकों ने उसका बाइक रूकवा लिया और एक युवक ने उसके सिर में डंडा मारा। Sirsa News

    इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, एक युवक ने उसकी जेब से 42 हजार रुपए की नकदी छीन ली और बाइक लेकर भाग गए। उसने काफी शोर भी मचाया, लेकिन आसपास के लोगों के आने से पूर्व बाइक सवार मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। Dabwali News

    यह भी पढ़ें:–मेले हमारी संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के धरोहर, एम एल सी श्री चंद्र शर्मा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here