हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान टैंकर-कार में...

    टैंकर-कार में जबरदस्त भिड़ंत , चार लोगों की मौत

    Dead, Tanker, Car, Collision, Family, Injured, Rajasthan

    एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

    हादसे में दो लोग घायल, इलाज जारी

    सादुलपुर/चूरू (ओमप्रकाश)। शहर के नजदीक रामसरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर रविवार सुबह तेल से भरे टैंकर व कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। कार एवं तेल टैंकर की भिड़ंत इतनी खतरनाक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार सवार चार जनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो घायल हो गए। सड़क दुघर्टना में सभी को राजकीय डेडराज भरतीया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर दोनों घायलों का उपचार चल रहा है बल्कि दोनों गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।

    कार में सवार सभी लोग हरियाणा के हिसार जिले के गांव ढाणा खुर्द के बताए जा रहे हैं। हादसे में रामवतार 40 वर्ष, रेखा 48 वर्ष, चालक वीरेन्द्र 50 वर्ष व शकुंतला 60 वर्ष की मौत हो गई। घायलों का उपचार चल रहा है। गौरतलब है कि मृतक व परिजन सालासर बालाजी के दर्शन कर सुबह सालासर से रवाना होकर अपने गांव ढाणा खुर्द जा रहे थे। जैसे ही कार चूरू शहर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर पहुंची तो तेल टैंकर व कार की आपसी भिडंत हो गई जिसमें कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।