हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More

    Kisan News: 4727 किसानों का 67.84 करोड़ कर्ज माफ

    Amritsar News
    Amritsar News: 4727 किसानों का 67.84 करोड़ कर्ज माफ

    अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने अमृतसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 67.84 करोड़ रुपये की कर्जमाफी की घोषणा करते हुए कहा कि यह केवल आर्थिक राहत नहीं, बल्कि अनुसूचित जाति समुदाय के संघर्ष और आत्मसम्मान को सलाम है। इस योजना के तहत पंजाब अनुसूचित जातियां वित्त और विकास निगम (पीएससीएफसी) से 31 मार्च 2020 तक लिए गए कर्ज को माफ किया गया है, जिससे लगभग 4,727 परिवारों को सीधा लाभ मिला है। इनमें 4,685 डिफॉल्टर और 42 नियमित कर्जदार शामिल हैं। Amritsar News

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारें केवल अमीरों का कर्ज माफ करती थीं, लेकिन आम आदमी की उपेक्षा की जाती थी। अब राज्य का बजट आम जनता के कल्याण पर केंद्रित है। मान ने बताया कि पीएससीएफसी द्वारा दिए गए कर्ज पर अब कोई वसूली नहीं होगी और लाभार्थियों को नो ड्यू सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे कमजोर वर्गों को सशक्त बनाया जा सके। यह पहल रंगला पंजाब की ओर एक और मजबूत कदम है। Amritsar News

    यह भी पढ़ें:– कई मामलों में वांछित तीन भगोड़े गिरफ्तार