हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home सरसा Wall Collapse...

    Wall Collapse: गोदाम की दीवार ढहने से चार मजदूर मलबे में दबे, तीन घायल व एक गंभीर

    Sirsa News
    Rania News: गोदाम की गिरी दीवार व अस्पताल में उपचाराधीन मजदूर।

    घायल तीन मजदूरों का इलाज रानियां तथा गंभीर रूप से घायल को किया सरसा रैफर

    रानियां/सरसा (सच कहूँ/सुनील कुमार/राजेन्द्र गाबा)। Rania News: शहर की अनाज मंडी के नजदीक बने एक आढ़ती के गोदाम की दीवार ढहने से पास लगते बिजली घर में कार्य कर रहे चार मजदूर घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर रानियां पुलिस व बिजली घर में कार्य कर रहे अन्य मजदूरों ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानियां में भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात एक व्यक्ति के गंभीर हालात को देखते हुए नागरिक अस्पताल सरसा रैफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धर्मपाल गेदर आढ़ती का कार्य करता है। Sirsa News

    अनाज मंडी के नजदीक बिजली घर की दीवार के बिलकुल साथ इसके गोदाम बना हुआ है। जहां पर बिजली घर में नई दीवार बनाने का कार्य चल रहा है। आढ़ती धर्मपाल ने अपने गोदाम में हजारों क्विंटल गेहूं का खुला स्टॉक कर रखा है। रविवार को लोडर की सहायता से जब गेहूं को ऊंचा उठाया जा रहा था तो अचानक गोदाम की दीवार गेहूं का दबाव झेल नहीं पाई और बिजली घर में मजदूरी पर लगे गांव चामल निवासी गुरचरण सिंह तथा रानियां निवासी सन्नी, रवि व मिंटो रानी पर जा गिरी। इस दौरान चारों मजदूर बुरी तरह से जख्मी हो गए। दीवार ढहने से हुई घटना की सूचना तुरंत रानियां पुलिस व एंबुलेंस को दी गई। Sirsa News

    थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम व एंबुलेंस बिना देरी किए मौके पर पहुच गई और पुलिस जवानों व मजदूरों ने चारों घायलों को दीवार का मलबा व गेहूं हटाकर बाहर निकाला और उपचार के लिए शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए दाखिल करवाया। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल सन्नी को सरसा रैफर कर दिया तथा अन्य तीनों का इलाज रानियां में चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और जांच कर रही है। मौके पर मजदूरों ने बताया कि आढ़ती धर्मपाल ने उनका सहयोग करने की बजाए गोदाम की दीवार व गेहूं के हुए नुकसान की बात कर घटनास्थल से भाग गया और किसी से बात करने से मना कर दिया। Sirsa News

    यह भी पढ़ें:– Thief Arrested: केबल चुराने के मामले में 5 युवक गिरफ्तार, नकदी व तांबा बरामद