हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मिट्टी के चूल...

    मिट्टी के चूल्हे पर बनीं ज्वार, बाजरे की रोटियों के मुरीद हुए विदेशी मेहमान

    Gurugram News
    मिट्टी के चूल्हे पर बनीं ज्वार, बाजरे की रोटियों के मुरीद हुए विदेशी मेहमान

    बाजरे का खिचड़ी, राबड़ी, टिक्की, फिरनी व लापसी सहित विभिन्न देसी व्यंजनों का चखा स्वाद

    • होटल ग्रैंड भारत में जी-20 समिट की चौथी शेरपा बैठक | Gurugram News

    नूंह/गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। जिन मिलेट्स को हमने खाना छोड़ दिया है, उनके यहां जी-20 समिट (G-20 Summit) की चौथी शेरपा बैठक में पहुंचे विदेशी मुरीद हुए। हरियाणा सरकार की ओर से रात्रि भोज में विदेशी मेहमानों को मिलेट्स से तैयार देसी व्यंजन परोसे गए। हरियाणवी महिलाओं द्वारा मिट्टी केचूल्हे पर ज्वार और बाजरे की रोटियों समेत अनेक व्यंजन परोसे गई। खान-पान से पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का तडक़ा लगा, जिसमें विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। Gurugram News

    हरियाणा सरकार की ओर से डिनर में विदेशी मेहमानों ने बाजरे से बना खीचड़ा, रोटी, राबड़ी, टिक्की, फिरनी, लापसी सहित कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखा। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मेहमानों से शिष्टाचार भेंट की तथा उनके साथ देसी व्यंजनों का आनंद लिया। जी-20 में भारत के शेरपा अमिताभ कांत व विभिन्न देशों से आए शेरपा व अन्य प्रतिनिधियों ने हरियाणा के परंपरागत व्यंजनों का जायका लिया। भारत की मांग पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2023 को इंटरनेशनल इयर ऑफ मिलेटस घोषित करने के बड़े संकल्प को साकार करने में हरियाणा की इस खातिरदारी ने नई दिशा देने का काम भी किया है।

    जब दुनिया मोटे अनाज (श्रीअन्न) का स्वाद चखेगी तो इसकी अहमियत भी समझेगी। यहां पहुंचे मेहमानों के डिनर के लिए की गई सजावट व स्वाद लाजवाब था। विदेशी डेलीगेट की थाली में विभिन्न प्रदेशों के शाकाहारी भोजन परोसे गए। इसके साथ-साथ उनकी रुचि व खान-पान के अनुसार कॉन्टीनेंटल पकवान भी तैयार किए गए थे। हरियाणा की इस मेहमानवाजी से विदेशी डेलीगेट अभिभूत नजर आए।

    मोहम्मदपुर अहीर की महिलाओं ने सेंकी रोटियां | Gurugram News

    खाने के दौरान मिट्टी के चूल्हे पर बाजरे व ज्वार की रोटी सेंक रही गांव मोहम्मदपुर अहीर की महिलाएं भी विदेशियों को रोटी खिलाते हुए विदेशियों का राम-राम से अभिवादन कर रही थी। शेफ आयुष ने बताया कि मिलेट की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह अनाज ग्लूटन फ्री होता है जो सेहतमंद होता है। यहां हर रोज मिलेट के बने अलग-अलग व्यंजन मेहमानों को खिलाए जाएंगे। विदेशी मेहमानों को इस तरह के व्यंजन परोसे जाने से मुख्यमंत्री मनोहर लाल की हरियाणा सरकार की मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए की जा रही कोशिश को सफलता के पंख लगेंगे।

    दक्षिणी हरियाणा की धरती भी मोटे अनाज के लिए उपयुक्त हंै तथा यहां के अधिकतर किसान बाजरा व ज्वार उगाते हैं। विश्वभर में बाजरे की खपत बढ़ेगी तो हमारे किसानों को भी लाभ होगा। रात्रि भोज से पहले आईसीसीआर के कलाकारों द्वारा भारत की सांस्कृतिक विविधता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। Gurugram News

    रात्रि भोज में पहुंचे गई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी

    रात्रि भोज में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल, विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली व सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव, हरियाणा विधान सभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा व शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी, मुख्यसचिव संजीव कौशल, पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, रेवाड़ी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र कुमार, गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, डीसी निशांत यादव, नूह के डीसी धीरेंद्र खडग़टा, एसपी नरेन्द्र बिजारणिया सहित अनेक विशिष्ट लोग शामिल हुए। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:–साक्षरता के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here