हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सरकारी नौकरी ...

    सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 12 लाख

    Fraud Case

    पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। सांगानेर सदर थाना इलाके में एक पीड़ित के बेटे को सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति ने 12 लाख रुपए ठग लिए। न तो आज तक नौकरी लगवाई न ही रुपए वापस दिए। जब इस धोखाधड़ी का जब पीड़ित को पता चला तो वह थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया।

    जांच अधिकारी एसआई दिनेश कुमार ने बताया कि महेश चन्द पुत्र लक्ष्मण दास निवासी रामकुन्ज शाहगंज आागरा ने थाने में मामला दर्ज करवाया कि कुछ समय पहले उसकी जानकारी गोपाल सिंह से हुई थी। जिसने उसे बातों में फंसाया और सरकारी विभाग में बड़े-बड़े अधिकारी से जानकारी होने का हवाला देते हुए पीड़ित के पुत्र को सरकारी नौकरी लगवाने झांसा दिया। जिससे लिए उसको लाखों रुपए खर्चा करना होगा।

    इस पर पीड़ित उसकी बातों में आ गया और थाना इलाके में स्थित सीतापुरा रीको के पास कुछ समय पहले सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 12 लाख रुपए ले लिए। न तो आज तक नौकरी लगवाई न रुपए वापस दिए। जब पीड़ित को इस धोखाधड़ी का पता चला तो वह पुलिस की शरण में पहुंचा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।