हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ स्वरोजगार का ...

    स्वरोजगार का जरिया बनेंगे मुफ्त प्रशिक्षण केन्द्र

    Free training center will become self employment

    यूथ वीरांगनाओं ने उठाया नारी को आत्मनिर्भर व फिट बनाने का बीड़ा

    •  संस्था की कल्याण नगर इकाई ने एक साथ खोले 9 प्रशिक्षण केन्द्र

    सच कहूँ/सुनील वर्मा  सरसा। महिलाओं को समर्पित संस्था ‘यूथ वीरांगना’ की कल्याण नगर इकाई बेटियों को शिक्षित करने, उनकी फिटनेस व शरीर को स्वस्थ बनाने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आगे आई है। संस्था द्वारा कल्याण नगर, प्रीत नगर व सुखसागर कॉलोनी में एक साथ 9 मुफ्त ब्यूटी पार्लर, मुफ्त सिलाई प्रशिक्षण केंद्र व मुफ्त योगा सेंटर खोले गए हैं। जिनका शुभारंभ वार्ड 11 के पार्षद जश्न इन्सां द्वारा रिबन काटकर किया गया।

    प्रशिक्षण केन्द्र के शुभारंभ अवसर पर यूथ वीरांगना संस्था के सदस्यों को बधाई देते हुए पार्षद जश्न इन्सां ने कहा कि ये प्रशिक्षण केन्द्र गरीब लड़कियों के लिए स्वरोजगार का जरिया बनेंगे। क्योंकि इन प्रशिक्षण केन्द्रों में महिलाएं व युवतियां जहां ब्यूटी पार्लर के विषय में जानकारी हासिल करेंगी। वहीं गरीब लड़कियां मुफ्त में सिलाई का कार्य सिखकर स्वरोजगार प्राप्त करेंगी। इसके अलावा योगा शिविर में विभिन्न योग विधियों को अपनाकर अपने शरीर का तंदरुस्त रखेंगी। इस अवसर पर यूथ वीरांगना संस्था की सदस्य प्रियंका, सरिता मालिक, रजनी रानी, रचना, मीना, नीरू, मीनू,इंदु रानी, मंजीत कौर, सहज कौर, सुखवीर कौर, सुनीता मौजूद थी। वहीं उनके इस कार्य में मा. सतीश कुमार, जसमेर, यादविंदर, बनारसी दास, जितेंद्र, संदीप व प्रवीन कुमार ने अपना विशेष सहयोग दिया।

    • किस कॉलोनी में कहां खोले प्रशिक्षण केन्द्र

    कल्याण नगर में संस्था द्वारा 3 मुफ्त प्रशिक्षण केंद्र खोले गए हैं। जिनमें मुफ्त ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केन्द्र कल्याण नगर गली नं. 1 में खोला गया है। जिसमें रचना, पूजा व मोना बेरोजगार महिलाओं व युवतियों को प्रशिक्षण देगी। मुफ्त सिलाई प्रशिक्षण केंद्र कल्याण नगर गली-4 के पार्क में खोला गया है। जहां पर अविनाश, निर्मला व आशा रानी सिलाई सिखाएंगी। वहीं इसी पार्क में सुुबह 5 से 6 बजे तक निशा रानी योगा सिखाएंगी। प्रीत नगर गली-7 में मुफ्त ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केन्द्र खोला गया है। जहां सुनीता, मोनिका, रचना व जसमीन ट्रेनिंग देंगी।

    इसी कॉलोनी में गली न. 10 में सिलाई प्रशिक्षण केंद खोला गया है। जिसमें परमजीत, ममता, मनीषा व अनिता प्रशिक्षण देंगी। इसके अलावा प्रीत नगर गली न. 8 में सुबह 5 से 6 बजे तक लवजोत योगा सिखाएंगी। सुख सागर कॉलोनी गली न. 3 में मुफ्त ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र खोला गया है। इस सेंटर पर संदीप कौर व रीटा ट्रेनिंग देंगी। जबकि मुफ्त सिलाई प्रशिक्षण केंद्र सुखसागर कॉलोनी में सच्ची दाड़ी के समीप खोला गया है। जिसमें रीटा व जसवीर सिलाई का प्रशिक्षण देंगी। वहीं प्रीत सागर गली न. 2 में भी मुफ्त सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोला गया है। जिसमें परमजीत कौर व ममता रानी टेनिंग देंगी।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।