हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More

    यूथ वीरांगनाएं चला रही मुफ्त ट्यूशन सेंटर

    फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। सामाजिक सेवा कार्यों में अग्रणी फतेहाबाद की यूथ वीरांगनाएं संस्था फतेहाबाद द्वारा अशोक नगर में मुफ्त स्टडी सेंटर का नया बैच शुरू किया गया। यह जानकारी देते हुए संस्था की सदस्या गीतू भूटानी ने बताया कि पिछले 5-6 सालों से संस्था द्वारा स्टडी सैंटर चलाया जा रहा है। जिसमें लगभग 50 बच्चे नि:शुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से है। सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जो निजी स्कूलों की महंगी शिक्षा को केवल एक सपना ही समझते रहे। ऐसे गरीब बच्चों के उज्जवल भविष्य को लेकर संस्था ने नि:शुल्क टयूशन सैंटर खोला है, ताकि बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर रहे। संस्था का एक ही उद्देश्य हैपढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया। इन बच्चों को साक्षर बनाने में अहम भूमिका अंकिता, मनीषा, सिमी, दीक्षा अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की आज पूरे क्षेत्र में भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।

    यह भी पढ़ें:– महात्मा गांधी जी के जीवन की कुछ रोचक घटनाएं और तथ्य | Mahatma Gandhi

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here