हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जुमे की नमाज ...

    जुमे की नमाज को लेकर चौकन्ना रहा पुलिस-प्रशासन

    Kairana News
    जुमे की नमाज को लेकर चौकन्ना रहा पुलिस-प्रशासन

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। कैराना में जुमे की नमाज (Namaz) शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। इस दौरान पुलिस-प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना नजर आया। सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। इजरायल व हमास के बीच चल रही जंग के मद्देनजर प्रदेश भर के पुलिस-प्रशासन को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है। मुख्यमंत्री ने सरकार के स्टैंड के खिलाफ जाकर फिलिस्तीन अथवा हमास के समर्थन में कोई टिप्पणी या प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। Kairana News

    इसी के चलते एक दिन पूर्व कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने जुमे की नमाज को लेकर पुलिस व पीएसी बल के साथ में कस्बे में पैदल मार्च किया था। उन्होंने लोगो से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देकर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की थी। शुक्रवार को कैराना क्षेत्र में जुमे की नमाज के दृष्टिगत सतर्कता बरती गई। कस्बेे में स्थित जामा मस्जिद समेत विभिन्न स्थानों पर पुलिसबल तैनात रहा। आसपास की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई। पुलिस-प्रशासन की सजगता के चलते जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि कस्बे व क्षेत्र में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई है।

    ड्रोन उड़ाकर परखी कस्बे की गतिविधियां | Kairana News

    आगामी त्यौहारों एवं जुमे की नमाज के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना नजर आया। शुक्रवार को एसपी अभिषेक झा के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने प्राचीन सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर परिसर से ड्रोन उड़ाकर कैमरे से कस्बे के संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की। इस दौरान कस्बे की गतिविधियों को बारीकी से परखा गया। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि जुमे की नमाज व त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में विशेष चौकसी बरती जा रही है।

    इसी के चलते ड्रोन कैमरों से कस्बे की गतिविधियों को परखा गया है। माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जायेगा। उन्होंने लोगो से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। इस दौरान कस्बे की किला गेट चौकी प्रभारी एसआई राकेश कुमार भी मौजूद रहे।

    आपसी सौहार्द कायम रखे कैराना के बाशिंदे: एएसपी | Kairana News

    शुक्रवार को जुमे की नमाज के मद्देनजर एएसपी ओपीसिंह कैराना में डेरा डाले रहे। उन्होंने कस्बे की किलागेट चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एक कैमरा बंद पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही, इसे अविलंब ठीक कराने के निर्देश दिए। एएसपी ने लोगो से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासी किसी भी प्रकार की अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। सामाजिक सौहार्द कायम रखकर दूसरे क्षेत्र के लोगो के सामने अनुकरणीय नजीर पेश करें। एएसपी ने माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों से भी सख्ती से निपटने की बात कही है।

    यह भी पढ़ें:– चिकित्साकर्मियों को बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here