हमसे जुड़े

Follow us

27.9 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी एक दिन पूर्व ...

    एक दिन पूर्व गिरफ्तार गैंगस्टर आफताब उर्फ ताबू जेल रवाना

    Kairana News
    Kairana News: एक दिन पूर्व गिरफ्तार गैंगस्टर आफताब उर्फ ताबू जेल रवाना

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: एक दिन पूर्व गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर आफताब उर्फ ताबू को पुलिस ने चालान करके जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी की विगत दिनों फायरिंग करते हुए दो अलग-अलग वीडियो वायरल हुए थे। विगत दिनों इंटरनेट मीडिया पर तमंचे से फायरिंग करते हुए दो अलग-अलग वीडियो प्रसारित हुए थे, जिसमें युवक 12 बोर के देशी तमंचे से हवाई फायर करता हुआ नजर आ रहा था। प्रसारित वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लेकर आरोपी युवक आफताब उर्फ ताबू निवासी मोहल्ला छड़ियान कस्बा कैराना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। Kairana News

    एसपी के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस व पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थी। पुलिस की तीनों टीमें आरोपित की तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी के खिलाफ विगत मंगलवार को मोहल्ले के ही इरशाद नामक व्यक्ति के घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों पर हमला करने के मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी युवक पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है, जिसके चलते वर्ष-2023 में पुलिस ने उसके खिलाफ धारा-2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की थी। Kairana News

    शनिवार को पुलिस ने आरोपी युवक आफताब उर्फ ताबू को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ है। रविवार को पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान करके उसे जेल भेज दिया है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत का कहना है कि अवैध हथियार से फायरिंग करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद हुए है।

    यह भी पढ़ें:– पन्द्रह वृद्ध आश्रमों के लिए 4.21 करोड़ रुपये का अनुदान: डॉ. कौर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here