हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य वांछित इनामी ...

    वांछित इनामी गैंगस्टर सुनील गिरफ्तार

    Gangster Sunil

    बहादुरगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। एसटीएफ की टीम ने बहादुरगढ़ में किसी बड़ी योजना को अंजाम देने की तैयार कर रहे दो इनामी गैंगस्टर सुनील(Gangster Sunil) व राकेश को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों पर कांग्रेस नेता की हत्या करने सहित कई मामले दर्ज हैं।

    पुलिस को पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। एसटीएफ की रोहतक यूनिट के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार की टीम को सूचना मिली थी कि नूना माजरा निवासी ईनामी गैंगस्टर सुनील व राकेश बहादुरगढ़ में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने दोनों को झज्जर रोड आउटर बाइपास पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ इसे बड़ी सफलता मान रही है। दोनों बदमाश फिरौती और हत्या के मामले में फरार चल रहे थे। आरोपियों को अब अदालत में पेश किया जाएगा। जहां पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

    एसटीएफ को उम्मीद है कि पूछताछ में कोई बड़ा खुलासा होगा

    उप पुलिस अधीक्षक एसटीएफ कप्तान सिंह ने बताया कि सुनील पर एक लाख, जबकि राकेश पर 50 हजार का इनाम घोषित था। उन पर आरोप है कि उन्होंने युवा कांग्रेस नेता मोनू की हत्या की है। दोनों पर पहले भी अपहरण, हत्या का प्रयास, फिरौती मांगना, आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।