हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पहल पोर्टल से...

    पहल पोर्टल से जीडीए को हुई 100 करोड़ की आय: अतुल वत्स  

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: पहल पोर्टल से जीडीए को हुई 100 करोड़ की आय: अतुल वत्स  

    जीडीए वीसी अतुल वत्स की दूरदर्शिता रंग ला रही ,पहल पोर्टल अब सफलता की नई ऊँचाइयों को छू रहा है

    •  प्राधिकरण में डिजिटल बदलाव से लाभान्वित हुए हजारों आवंटी,आवंटियों के लिए सुविधा हुई सरल

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)।  Ghaziabad News: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के वीसी अतुल वत्स की दूरदर्शिता रंग ला रही है, उनके द्वारा  शुरू किया गया पहल पोर्टल अब सफलता की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से प्राधिकरण को करीब 100 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हो चुकी है, जो विभिन्न आवंटियों द्वारा देशभर के विभिन्न बैंकों के माध्यम से जमा की गई है। खास बात यह है कि आनलाइन चालान के माध्यम से घर बैठे किश्तों के भुगतान, नौ डयूज सर्टिफिकेट के साथ रजिस्ट्री के लिए घर बैठे स्लॉट बुकिंग की भी सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। Ghaziabad News

    7,452 आवंटी जुड़े, 3,381 ने किया भुगतान | Ghaziabad News

    पहल पोर्टल से अब तक 7,452 आवंटी जुड़ चुके हैं, जिनमें से 3,381 आवंटियों ने अपनी निकटतम बैंक शाखाओं के माध्यम से जीडीए कोष में कुल 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा की है। इसी तरह से प्रताप विहार योजना के 553, इंद्रप्रस्थ योजना के 257, इंदिरापुरम 155 और निवाड़ी की पीएम बाई योजना के 130 और  राजेंद्र नगर योजना के 89, नंद ग्राम के 57 एवं वैशाली के  31 आवंटियों के द्वारा लाभ उठाया गया।

    संपत्ति योजनाओं में शामिल हैं ये प्रमुख योजनाएं

    पहल पोर्टल के माध्यम से जिन प्रमुख योजनाओं के आवंटियों ने योगदान दिया है, उनमें मधुबन बापूधाम, इंदिरापुरम, स्वर्ण जयंतिपुरम, प्रताप विहार, वैशाली, कोयल इन्कलेब, इंद्रप्रस्थ, गोविंदपुरम, कर्पूरीपुरम और चंद्रशिला शामिल हैं।

    मधुबन बापूधाम योजना की प्रमुख भूमिका

    इन योजनाओं में सबसे अधिक योगदान मधुबन बापूधाम योजना के 1,736 आवंटियों का रहा, जिन्होंने किश्तों का भुगतान पहल पोर्टल के माध्यम से किया। इसके बाद प्रताप विहार योजना के 553, इंद्रप्रस्थ योजना के 257, इंदिरापुरम के 155, निवाड़ी की पीएम वाइ योजना के 130, राजेंद्र नगर योजना के 89, नंदग्राम के 57 और वैशाली के 31 आवंटियों ने भी लाभ उठाया है। Ghaziabad News

    पहल पोर्टल की योजनाएं

    पहल पोर्टल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें आवंटी अब घर बैठे ऑनलाइन चालान के माध्यम से किश्तों का भुगतान कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, पोर्टल में रजिस्ट्री के लिए स्लॉट बुकिंग और म्युटेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। आवंटियों को हर किश्त के भुगतान के बाद उन्हें यह जानकारी मिलती है कि अब कितनी राशि बाकी है और अगली किश्त का भुगतान कब करना है। हाल ही में, एक आवंटी को उसकी मेल पर आवंटन पत्र भी भेजा गया।

    जीडीए ने शुरू की हेल्प डेस्क | Ghaziabad News

    पहल पोर्टल को और मजबूत बनाने के लिए जीडीए ने अपने परिसर में एक हेल्प डेस्क स्थापित किया है, जहां स्टाफ तैनात किया गया है ताकि आवंटियों को किसी भी प्रकार की सहायता मिल सके।इस पहल से न केवल जीडीए को आय में बढ़ोतरी हुई है, बल्कि यह डिजिटल बदलाव नगरवासियों को भी सुविधा और पारदर्शिता प्रदान कर रहा है।

    यह भी पढ़ें:– बदमाशों ने वृद्धा की बेरहमी से पिटाई कर लूटे आभूषण, हालत गंभीर