हमसे जुड़े

Follow us

14.1 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान गहलोत एवं कां...

    गहलोत एवं कांग्रेस विधायकों ने होटल में मनाया रक्षाबंधन

    Raksha Bandhan

    जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं कांग्रेस विधायकों ने आज यहां होटल में रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
    होटल में ही विधायक एकत्र हुए और महिला विधायकों ने राखी बांधी। महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने गहलोत को राखी बांधी। इस मौके विधायक कृष्ण पूनियां, शंकुतला रावत, गंगा देवी सहित अन्य महिला विधायकों ने अन्य विधायकों के राखी बांधी। विधायक राजकुमार की बहन ने होटल में आकर अपने भाई के राखी बांधी। विधायक रीटा चौधरी ने विधायक संयम लोढ़ा के राखी बांधी। इस मौके सभी विधायकों ने हंसी खुशी रक्षाबंधन मनाया और गीत भी गाये।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।