हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सरकार मोबाइल ...

    सरकार मोबाइल की गारंटी दे रही है, सुरक्षा की गारंटी देने में नाकाम : डॉ. रक्षा भंडारी

    BJP Mahila Morcha
    सरकार मोबाइल की गारंटी दे रही है, सुरक्षा की गारंटी देने में नाकाम : डॉ. रक्षा भंडारी

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज/गुरजंट धालीवाल)। शहर में आज गांधी सर्किल पर बढ़ते अपराध और दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा की ओर से मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.रक्षा भंडारी ने कहा कि गहलोत सरकार मोबाइल की गारंटी दे रही है लेकिन महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी देने में नाकाम है। गूंगी बहरी गहलोत सरकार के राज में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और ऐसा कोई भी दिन नहीं है जब कोई महिला या बच्ची किसी अपराध की शिकार ना हुई हो। साढ़े चार साल में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी है अब महिलाओं और बच्चियों को घर से बाहर निकलने में डर लगने लगा है। BJP Mahila Morcha

    इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जय श्री गर्ग,राधा भारद्वाज, प्रदेश मंत्री दीपा नाथावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी स्नेहा काम्बोज शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी, पार्षद रेखा राठौड़, पिंकी अजमेर आदि महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– Apple tea benefits: एक एप्पल TEA, रोजाना पी, सुखी जीवन की मिल जाएगी Key !

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here