हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश Weather News:...

    Weather News: झमाझम बारिश के लिए हो जाओ तैयार, अभी-अभी मौसम विभाग ने सुना दी अच्छी खबर

    Weather News
    Weather News: झमाझम बारिश के लिए हो जाओ तैयार, अभी-अभी मौसम विभाग ने सुना दी अच्छी खबर

    Weather News: हिसार (संदीप सिंहमार)। पूरे उत्तर भारत में भयंकर गर्मी पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने अच्दी खबर सुना दी है। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्य पिछले कुछ दिनों से भीषण लू की चपेट में हैं। इस लू के चलते लोगों को तपती-जलती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं स्वास्थ्य समस्याएं भी पैदा हो रही हैं। इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में कुछ राहत मिलेगी। अनुमान है कि हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश 12 से 16 जून के दौरान हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। फिलहाल पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के लिए मौसम विभाग ने आॅरेंज अलर्ट जारी किया है।

    मौसम की चाल ने बिगाड़ा कूलिंग कारोबार का गणित, अब जून की लू से लौटी आस | Weather News

    इस वर्ष मई में सामान्य से अधिक बारिश और ठंडी हवाओं ने गर्मी के मौसम का रुख ऐसा बदला कि कूलिंग उपकरणों के कारोबारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। अप्रैल-मई को बिक्री का पीक सीजन मानने वाले अंबाला के इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी जबरदस्त स्टॉकिंग कर बैठे थे, लेकिन मौसम ने उनका सारा अनुमान उलट दिया। अब जून की चढ़ती तपिश ने एक बार फिर दुकानों में रौनक लौटाई है और कारोबारी भविष्य को लेकर थोड़े आश्वस्त दिखने लगे हैं।

    40 प्रतिशत तक गिर गई कूलर की बिक्री, एसी में भी 30 प्रतिशत की कमी

    विक्रेताओं के मुताबिक, इस बार मई के महीने में लू नहीं चली, बल्कि बारिश और बादलों के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। नतीजतन, कूलर की मांग में लगभग 40 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। एयर कंडीशनर की बिक्री भी पिछले वर्ष की तुलना में 30 प्रतिशत तक कम रही।

    स्टॉक में फंसे लाखों रुपये, ग्राहक का इंतजार करते रह गए व्यापारी | Weather News

    गगन सिंह, हरमिलाप टीवी शोरूम के संचालक हैं। वे बताते हैं कि फरवरी-मार्च में हमने बड़ी उम्मीद के साथ स्टॉक मंगवाया था, लेकिन मई में कई दिन ऐसे निकले कि दुकान पर एक भी ग्राहक नहीं आया। यह स्थिति कारोबार के लिए चिंता का कारण बन गई थी। अशोका इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर के संचालक हिमांशु बताते हैं, मई में जो ठहराव था, वह अब जून में टूटता दिख रहा है। कूलर की मांग तेजी से बढ़ रही है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में एसी की मांग भी जोर पकड़ेगी। ओम साईं इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी नितिन का कहना है, फ्रिज और अन्य कूलिंग उत्पादों की बिक्री भी मौसम की मार झेलती रही। लेकिन अब जून की गर्म हवाएं इन उत्पादों की मांग को बढ़ा रही हैं। मानसून के बाद उमस बढ़ने पर एसी की बिक्री में और तेजी आने की संभावना है।

    मुंबई के मौसम के नवीनतम अपडेट

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा मुंबई के मौसम के नवीनतम अपडेट के अनुसार, आज शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, तथा मुंबई और उसके उपनगरों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम अभी भी उमस भरा बना हुआ है, तथा कुछ क्षेत्रों में थोड़ी देर के लिए छिटपुट वर्षा होने की संभावना है, क्योंकि क्षेत्र में मानसून की स्थिति धीरे-धीरे बन रही है। मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन मुंबई और उसके उपनगरीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने की संभावना है।

    IMD की सांताक्रूज़ वेधशाला ने बुधवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इस बीच, मुंबई के नवीनतम मौसम अपडेट के अनुसार, कोलाबा वेधशाला ने अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

    राजस्थान के रवि प्रकाश मेहरड़ा को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार