हमसे जुड़े

Follow us

12.6 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More

    Ayushman Yojana: बिना आयुष्मान कार्ड के भी निश्चिंत होकर कराएं इलाज, पैसा देगी सरकार: योगी

    Ayushman Yojana

    गोरखपुर (एजेंसी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने पहुंचे लोगों को आश्वस्त किया है कि वह बिना चिंता किए अच्छे से अच्छे अस्पताल में उपचार कराएं। उपचार में जो भी पैसा खर्च होगा वह सरकार देगी। Ayushman Yojana

    मुख्यमंत्री ने शुक्रवार सुबह यहां जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) नहीं है और उन्हें इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाए। हर जरूरतमंद को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 300 लोगों से मुलाकात की। एक-एक करके उनकी समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए आश्वस्त करते हुए उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को हस्तगत किए। Ayushman Yojana

    सभी लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने या घबराने होने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण कराएं ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और उसकी समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पारिवारिक मामलों के निस्तारण में दोनों पक्षों को एकसाथ बैठाकर संवाद करने को प्राथमिकता दी जाए। Ayushman Yojana

    Nasa News: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के बिना ही वापिस पृथ्वी पर लौटेगा स्टारलाइनर! इस दिन करेग…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here