हमसे जुड़े

Follow us

30.7 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी गाजियाबाद के ...

    गाजियाबाद के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप पुरस्कार से नवाजे गए

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: गाजियाबाद के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप पुरस्कार से नवाजे गए

    गाजियाबाद के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को “पासपोर्ट सेवा दिवस”  पर विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया | Ghaziabad News

    • पुरस्कार क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पुलिस विभाग, डाक विभाग, टीसीएस और एसटीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों की साझा मेहनत का परिणाम है:क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी

    नई दिल्ली/गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: जवाहरलाल नेहरू भवन में आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी सम्मेलन के दौरान, गाजियाबाद स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को “पासपोर्ट सेवा दिवस” के अवसर पर विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार नागरिकों को सुलभ पासपोर्ट सेवाएं प्रदान करने में नवोन्मेषी कदम उठाने और नागरिक-केंद्रित पहलों को लागू करने के लिए दिया गया। सम्मान समारोह में विदेश राज्य मंत्री  पबित्रा मार्गेरिटा, डाक विभाग के सदस्य (संचालन) हरप्रीत सिंह, सचिव (सीपीवी एवं ओआईए) अरुण कुमार चटर्जी, और मुख्य पासपोर्ट अधिकारी डॉ. के. जे. श्रीनिवास की  उपस्थिति में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी   अनुज स्वरूप को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। Ghaziabad News

    विदेश राज्य मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” के मार्गदर्शन में पासपोर्ट कार्यालय के प्रयास नागरिकों को सुगम यात्रा, वैश्विक कार्यस्थलों तक पहुंच और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम 2.0 और ई-पासपोर्ट के कार्यान्वयन के साथ विदेश मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दोहराया। अनुज स्वरूप ने बताया कि नवम्बर -2023 में पदभार ग्रहण करने के बाद, उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण और आवेदकों की सहूलियत के लिए कई नवाचार किए। “पासपोर्ट आपके द्वार” योजना के तहत पासपोर्ट मोबाइल वैन दूरदराज के इलाकों में तैनात की गई, जिससे पहली बार इन क्षेत्रों में सेवाएं पहुंची। इसके अतिरिक्त, डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों में विशेष पासपोर्ट मेलों का आयोजन कर हजारों लंबित आवेदनों का निस्तारण किया गया। Ghaziabad News

    सोशल मीडिया का भी व्यापक उपयोग कर नियमों, अभियानों और सेवाओं की जानकारी नागरिकों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाई गई। शिकायत निवारण हेतु समर्पित ग्रीवांस सेल, ईमेल, टेलीफोन हेल्पलाइन और वॉक-इन सुविधा द्वारा बहुस्तरीय व्यवस्था की गई, जिससे त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित हुआ। अनुज स्वरूप ने इस पुरस्कार को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद, पुलिस विभाग, डाक विभाग, टीसीएस और एसटीसी के अधिकारियों,कर्मचारियों की साझा मेहनत का परिणाम बताया और स्थानीय प्रशासन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने  कहा कि कार्यालय विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में नागरिकों को पासपोर्ट और संबंधित सेवाएं समयबद्ध और सुलभ रूप से प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। यह पुरस्कार गाजियाबाद के पासपोर्ट कार्यालय की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और नागरिकों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। Ghaziabad News

    यह भी पढ़ें:– Haryana Traffic Police: बाप रे बाप, 43 लाख रुपये का चालान!, जान लो वाहन चालको कहीं ….