हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश CBSE 12th Res...

    CBSE 12th Result 2025: 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, बेटियों ने मारी बाजी

    CBSE Result 2025
    CBSE 12th Result 2025: 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, बेटियों ने मारी बाजी

    MP Board Result 2025: भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) और हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हायर सेकेंडरी परीक्षा में 74.48 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। सतना की प्रियम द्विवेदी ने इस परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, जिन्हें 500 में से 492 अंक मिले हैं। इस सूची में कुल 159 विद्यार्थी सम्मिलित हुए हैं, जिनमें 89 छात्राएँ और 70 छात्र हैं। CBSE Result 2025

    सिंगरौली की प्रज्ञा जयसवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | CBSE 12th Result 2025

    हाई स्कूल परीक्षा में इस वर्ष 76.22 प्रतिशत सफलता दर रही है। सिंगरौली की प्रज्ञा जयसवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 500 में 500 अंक प्राप्त किए हैं। मेरिट सूची में कुल 212 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया, जिनमें से 144 छात्राएँ और 68 छात्र हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विद्यालय शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह की उपस्थिति में परीक्षाफल घोषित किए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के परिणाम पिछले 15 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ हैं। छात्राओं की सफलता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही है और सरकारी विद्यालयों के प्रदर्शन ने भी निजी विद्यालयों को पीछे छोड़ा है।

    मुख्यमंत्री ने असफल विद्यार्थियों को निराश न होने का संदेश देते हुए कहा कि सरकार उनके लिए विशेष उपाय कर रही है ताकि वे पुनः प्रयास कर सफलता प्राप्त कर सकें। मुख्यमंत्री ने लाडली लक्ष्मी और लाडली बहना योजना का उल्लेख करते हुए इन योजनाओं को छात्राओं की सफलता में सहायक बताया। साथ ही नरसिंहपुर, नीमच और मंडला जिलों में आए उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के लिए शिक्षा विभाग एवं शिक्षकों को भी बधाई दी। CBSE Result 2025

    UP BC Sakhi Yojana: बीसी सखी योजना से गांवों में महिलाओं को मिला रोजगार