हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मई की बुकिंग ...

    मई की बुकिंग के लिए राज्यों की हरी झंडी का इंतजार करेगी गोएयर

    GoAir

    नयी दिल्ली। वाडिया समूह की किफायती विमान सेवा कंपनी गोएयर 25 मई से 31 मई तक की बुकिंग के लिए राज्यों की हरी झंडी का इंतजार करेगी जबकि जून की बुकिंग उसने पहले से ही शुरू कर दी थी। एयरलाइन ने आज बताया कि पूर्व में मंजूर ग्रीष्मकालीन समय-सारणी के मुकाबले एक-तिहाई उड़ानों की उसकी नयी समय-सारणी को नियामक मंजूरी मिल गयी है। उसने कहा कि कुछ राज्यों ने अपने यहां विमानों को उतरने देने के संबंध में अभी हरी झंडी नहीं दी है। राज्यों की हरी झंडी मिलने के बाद उसके अनुसार 25 मई से 31 मई की अवधि के लिए उन राज्यों के लिए जाने वाली उड़ानों की बुकिंग शुरू की जायेगी। उसने बताया कि एक जून से आगे की बुकिंग उसने पहले ही शुरू कर दी थी और वह जारी रहेगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।