हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home कारोबार Gold Silver R...

    Gold Silver Rate: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी

    Gold Price Today

    Gold Silver Rate: चांदी व सोना के दामों में आज गिरावट देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार, सोना 0.2 प्रतिशत टूटकर कारोबार कर रहा है व चांदी में आधा प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार देखा जा रहा है। गौरतलब हैं कि सोने और चांदी में ये गिरावट ग्लोबल डिमांड पर असर आने के कारण हुई है। आज भारत में सोने व चांदी के दाम में क्या-क्या बदलाव नजर आ रहे हैं जानें

    ताजा रेट सोने के

    गोल्ड के दामों में आज गिरावट का रूख देखा जा रहा है। सोना मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 115 रुपये या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59412 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। गोल्ट आज 59391 रुपये तक नीचे गया था बल्कि ऊपर में सोने के दाम 59550 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचे थे। गौल्ड के ये दाम इसके अक्तूबर 2023 वायदा के लिए हैं।

    जानें चांदी के रेट

    चांदी के दाम पर नजर डाले तो इसमें भी गिरावट देख जा रही है। चांदी एमसीएक्स पर 399 रुपये की गिरावट है। इसमें 0.55 प्रतिशत की गिरावट बनी हुई है। चांदी के आज के रेट 72079 रुपये प्रति किलो तक पर थे। वहीं नीचे में चांदी के रेट 71985 रुपये प्रति किलो तक गिरे थे व ऊपर में चांदी के रेट 72300 रुपये प्रति किलो तक गए थे।

    जानिये सोना और चांदी के रेट में क्यों आ रही है गिरावट

    चांदी व सोना के रेट में इस समय 2-3 कारणों से गिरावट आ रही है। पहले तो ग्लोबल डिमांड में सुस्ती के कारण कीमती मेटल्स सस्ती हो रही हैं। उधर डॉलर के दाम चढ़ने का भी असर इन धातुओं पर देखा जा रहा है। वहीं इंडस्ट्रियल डिमांड घटने से चांदी के रेट पर भी असर देखा जा रहा है। इस कारण चांदी के रेट भी नीचे आ रहे हैं।

    नई दिल्ली: 24 कैरेट सोने का दाम 60,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
    मुंबई: 24 कैरेट सोने का दाम 60,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
    चेन्नई: 24 कैरेट सोने का दाम 60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
    कोलकाता: 24 कैरेट सोने का दाम 60,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

    Haryana Nuh Clash: बुलडोजर सरकार, एक्शन में लगातार, होटल सहित साढ़े 7 सौ से ज्यादा अवैध निर्माण ध्वस्त

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here