Delhi News: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने रेखा गुप्ता सरकार की ओर से केन्द्रीय दिल्ली परिवहन निगम, डीटीसी के बेड़े में 400 नयी बसें जोड़े जाने का स्वागत किया है। सचदेवा ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की अरविंद केजरीवाल सरकार ने 10 वर्ष तक डीटीसी के बस बेड़े में एक भी बस नहीं जोड़ी, जिसका नतीजा यह हुआ कि डीटीसी की सभी बसें कानूनी फिटनेस जीवन से भी दो साल अधिक की हो चुकी हैं और ईमानदारी से कहें तो इनमे लोगों को यात्रा करवाना एक मजबूरी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार की लापरवाही के चलते दिल्ली में बसों की कमी है, लेकिन हम इस कमी को दूर करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार एक लक्ष्य लेकर काम कर रही है और हम 2026 के अंत तक दिल्ली वालों को आवश्यकतानुसार 11000 बसों का सार्वजनिक परिवहन बेड़ा देने को लेकर प्रयासरत हैं।
ताजा खबर
HPV Vaccination: पीएम मोदी ने किया ‘एचपीवी टीकाकरण’ अभियान का शुभारम्भ, 21 हजार 863 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
प्रदेश को दी 16 हजार 686 ...
Sub-Inspector Arrested: सब-इंस्पेक्टर को 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर स...
HPV Vaccine: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लाडवा से किया प्रदेशभर में एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ
बेटियों के स्वास्थ्य और आ...
बजट सत्र की व्यस्तता के बीच विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सुनी जन समस्याएं
होली से पहले कल्याण फार्म...
Road Accident News: फतेहाबाद में फुटबॉल खिलाड़ियों से भरी गाड़ी पलटी
एक खिलाड़ी का पैर टूटा, पा...
श्रेष्ठ से सर्वश्रेष्ठ की ओर जाना ही जीवन का लक्ष्य: यशपाल पंवार
सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्व...
मेलजोल केवल सामाजिक विकल्प नहीं, बल्कि नैतिक जिम्मेदारी: अतहर शम्सी
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
ठगी के लिए विदेश में बैठे साइबर ठगों के तीन साथी काबू
कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 4...
एसआईआर नोटिस निस्तारण हेतु मदरसा इशा-अतुल-इस्लाम में लगा कैंप
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
थाना समाधान दिवस में तहसीलदार व सीओ ने सुनी जनसमस्याएं
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...















