हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कारोबार Salary Hike i...

    Salary Hike in India: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अगले वर्ष भारत में बढ़ेगी सबसे ज्यादा सैलरी

    Salary Hike in India
    Salary Hike in India: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अगले वर्ष भारत में बढ़ेगी सबसे ज्यादा सैलरी

    मुम्बई। Salary Hike in India: नया वर्ष भारतीय कर्मचारियों के लिए अच्छा होने वाला है। एक रिपोर्ट के अनुसार 2024 में भारत में कर्मचारियों की सैलरी में तेज बढ़ोत्तरी होने वाली है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पूरे एशिया प्रशांत क्षेत्र में नये साल में सब अधिक वेतन वृद्धि भारत में होने वाली है।

    कितनी बढ़ेगी सैलरी

    डब्ल्यूटीडब्ल्यू सैलरी बजट प्लानिंग रिपोर्ट के अनुसार 2024 में भारत के कर्मचारियों की सैलरी में 9.8 फीसदी बढ़ सकती है। लेबर मार्केट में स्थितियां टाइट होने व महंगाई अधिक रहने के चलते अगले वर्ष कंपनियां अपने वेतन के बजट में करीब 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर सकती है।

    इन सेक्टरों को सबसे अधिक फायदा

    रिपोर्ट के तहत सबसे अधिक फायदा टेकनोलॉजी, मीडिया, गेमिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज व रिटेल सेक्टर कर्मचारियों को होने वाला है। 2024 में इन सेक्टरों के कर्मचारियों की सैलरी 10 प्रतिशत बढ़ सकती है। इन सेक्टरों की कंपनियों का कहना है कि टैलेंट की डिमांड लगातार बनी हुई इस कारण वेतन में अगले वर्ष की बढ़ोत्तरी इस साल से अधिक रहने वाली है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here