हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home खेल IPL 2025 Auct...

    IPL 2025 Auction: कोहली फैंस के लिए अच्छी खबर! विराट कोहली फिर संभाल सकते हैं कप्तानी!

    IPL 2025

    IPL 2025 Auction: खेल डेस्क। क्रिकेट के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। कोहली फिर से कप्तानी संभाल सकते हैं। बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक ऐसी आईपीएल फ्रेंचाइजी है जिनके फैंस की मिसाल दुनिया देती है। 15 सीजन के इतिहास में यह टीम एक बार भी चैंपियन नहीं बनी, लेकिन उनके फैंस हमेशा अपनी टीम के सपोर्ट में खड़े रहे। सोशल मीडिया पर भी इस टीम की लंबी फैन लिस्ट है। हर सीजन आरसीबी को फैंस की तरफ से पूरी सपोर्ट मिलती है, हालांकि आरसीबी आज तक आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। लेकिन फैंस फिर भी मायूस नहीं हैं। हाँ, एक बात जरूर है कि हर ऑक्शन (IPL 2025 Auction) में आरसीबी फैंस को हैरान कर देती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। IPL 2025

    आरसीबी हालांकि 3 बार 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में पहुंची

    आरसीबी हालांकि 3 बार 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में पहुंची है, लेकिन आखिरी पड़ाव पार नहीं कर पाई। टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी बदकिस्मती से अब तक बतौर कप्तान ट्रॉफी का स्वाद नहीं चख पाए हैं। चाहे टीम इंडिया की बात हो या आईपीएल टीम आरसीबी उन्होंने सभी टीमों की कमान बहुत पहले ही छोड़ दी, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स का मानना है कि अपने करियर के अंतिम पड़ाव में कोहली एक बार फिर आरसीबी की कप्तानी संभाल सकते हैं। इसकी वजह है कि नीलामी के बाद आरसीबी की टीम में अनुभव और कप्तान की भूमिका बखूबी निभाने वाले खिलाड़ियों की कमी है।

    नीलामी के दौरान भी आरसीबी की रणनीति हैरानीजनक रही, जिन टीमों को कप्तान की तलाश थी, उन्होंने शुरूआती दौर में ही मोटी रकम खर्च कर बड़े नामों को अपनी टीम में शामिल कर लिया। जबकि, इस दौरान आरसीबी गहरी सोच में नजर आई। हालांकि, उनकी रणनीति सफल हुई या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन इसके साथ ही एक बड़ा सवाल ये भी होगा कि क्या विराट कोहली एक बार फिर कप्तान बनने के लिए तैयार होंगे या आरसीबी के अंदर खाते में किसी नए नाम के लिए सोच-विचार चल रहा है जिससे हर कोई सरप्राइज हो जाए। IPL 2025

    Cricket News: इस तेज गेंदबाज खिलाड़ी ने भारतीय क्रिकेट से लिया संन्‍यास, सभी खिलाड़ी हैरान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here