
Haryana Road News: कैथल, सच कहूँ /कुलदीप नैन| पिछले कई वर्षों से निर्माण की बाट जोह रही जिले की सड़कों की हालत अब जल्द सुधरेने वाली है । पी.डब्ल्यू.डी. ने 2025-26 वर्क प्लान तहत इसका अनुमान बनाया है | विभाग द्वारा जिले की करीब 100 सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर लगाए जा रहे है । इन सड़कों की मरम्मत पर 100 करोड़ से अधिक राशि खर्च होने का अनुमान है | सड़कों की मरम्मत होने के बाद जिलावासियो का सफर सुगम होगा। वहीं विभाग भी जल्द से जल्द सड़कों का कार्य शुरू करवाने के प्रयास में है। इन सड़कों का वर्षाें पहले निर्माण किया गया था। बाद में इनकी कोई सुध नहीं ली गई। सड़कों की हालत खराब होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश के समय में सड़क पर गहरे गड्ढों में दो पहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे थे। खस्ताहाल सड़कों में बड़े व छोटे वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। अब इन सड़कों के सुधारीकरण के बाद कई गांवों के लोगों के आवाजाही में आसानी होगी।
OMG News: वैज्ञानिकों को 71000 वर्ष पहले की महिला का कंकाल मिला, जांच हुई तो ये हुए बड़े खुलासे…
सबसे ज्यादा फायदा गुहला हल्के को | Haryana Road News
गुहला विधानसभा क्षेत्र में सड़क मरम्मत के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। जिलेभर में सबसे अधिक सड़कों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण गुहला हल्के में होने जा रहा है | यहाँ की 58 सड़कों के सुदृढ़ीकरण, चौड़ीकरण और मरम्मत के लिए कुल 46 करोड़ 56 लाख 82 हजार रुपये की राशि मंजूर की गई है। इनमे अधिकतर सड़के वे भी शामिल है जो बाढ़ के दौरान या फिर बाद में बुरी तरह खस्ता हो गई थीं। इन सड़कों की लंबाई 131 किलोमीटर रहेगी | पूंडरी हल्के की भी 22 सड़को पर 22 करोड़ 80 लाख 88 हजार रूपये की राशि खर्च की जाएगी | इन सडको की लंबाई 56.93 किलोमीटर रहेगी। वहीं इनके अलावा जिले की 18 सड़के एसी है जिनकी घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक रैली के दौरान की थी | इन पर 14 करोड़ 20 लाख 97 हजार की लागत आएगी और इनकी लंबाई 48.35 किलोमीटर है | इसके अलावा करनाल – कैथल – खनौरी रोड, पिहोवा – चीका रोड व ढांड-पूंडरी से राजौंद रोड का टेंडर लगा दिया गया है। टैंडर ओपन होने के बाद जल्द ही वर्क अलॉट हो जाएगा।
कैथल लोक निर्माण विभाग के एक्स.ई.एन. वरुण कंसल ने बताया की जिले की सडको की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए काम चल रहा है । गुणवता के साथ कोई समझौता नहीं होगा | कई सडको के टेंडर लगाए जा चुके जल्द ही शेष के भी लग जाएंगे। विभाग की कोशिश है जल्द से जल्द काम शुरू हो और लोगो को इसका फायदा जल्द मिले |
सी.एम. घोषणा वाली सड़के | Haryana Road News
पूंडरी हाब्डी रोड से डेरा बूटरा वाला 127.91 लाख
पूंडरी हाब्डी रोड से डेरा नाशोरियां 103.24 लाख
आहूँ रोड 16.68 लाख
ट्याँटा से हाबड़ी रोड 125 लाख
रोहेड़ा बाकल रोड 119.04 लाख
हाबड़ी-हजवाना-डीग रोड 57.21 लाख
कौल ढांड रोड से पबनावा रोड 75.46 लाख
करोड़ा से पाई 195.97 लाख
चुहड़माजरा से फल्गु तीर्थ 126.88 लाख
बुच्ची एप्रोच रोड 63.58 लाख
सलेमपुर महदूद रोड 45.04 लाख
जंडौला से मलबोडा रोड 66.93 लाख
खेड़ी मटरवा से डुलियानी 57.31 लाख
फतेहपुर फिरनी 54.25 लाख
जंडौला से उरनेचा रोड 73.12 लाख
रसीना बाईपास 27.28 लाख
बंदराना सोलूमाजरा से डेरा देशराज 6.20 लाख
सांच से बस्तली झाल 79.87 लाख
दुसैन से डेरा जयमल 35.89 लाख
करोड़ा से फरीयाबाद 361.72 लाख
सिकंदरखेड़ी से बरसाना 55.73 लाख
जांबा से सिकंदरखेड़ी 239.47 लाख
डीग चोचड़ा रोड 39.68 लाख
पिहोवा ढांड रोड से दिल्ली फार्म55.12 लाख
करोड़ा से राहड़ा रोड 259.96 लाख
फतेहपुर से खेड़ी मटरवा 131.79 लाख
फरल से जडौला वाया सोलुमाजरा52.23 लाख
फरल से जडौला रोड 50.40 लाख
फरल से खेड़ी मटरवा 48.35 लाख
करनाल-कैथल रोड से पूंडरी सिटी 380.53 लाख
हजवाना से हाबड़ी 118.39 लाख
पबनावा से ढांड-कुरुक्षेत्र रोड 70.22 लाख
पाई रोड पूंडरी से मांगे राम फार्म 89.03 लाख
कौल-पाबला रोड 103.31 लाख
बदनारा से गोंदर रोड 34.87 लाख
पूंडरी-हाबड़ी से गामड़ी रोड 18.80 लाख
डीग से रमाना-रमानी रोड 34.21 लाख
सिरसल रोड 15.59 लाख
फरल से खनौदा 40.06 लाख
गुहला हल्के की सड़के | Haryana Road News
चीका से डेरा दिल्लू राम 32.19 लाख
पटियाला रोड से डेरा भवलपुरियां 9.30 लाख
पापसर ककराला से डेरा बाजीगर 38.96 लाख
अधोया से अजित नगर 43.04 लाख
भागल बुढनपुर से डेरा मुल्नपुर 35.81 लाख
खेड़ी दाबन से डेरा हरचंदपुरा 60.46 लाख
लेंडर कीमा से बुड्ढा खेड़ा 264.85 लाख
आंधली से लैंडर पीरजादा 29.71 लाख
खरकां से न्यू पोसवाल 113.55 लाख
गुहला खरकां से डेरा मखन सिंह 13.31 लाख
गुहला खरकां से थेह पाडता 157.88 लाख
चीका-पीडल से थेह नेवल 54.40 लाख
कसौर से पंजाब बॉर्डर 32.30 लाख
लिंक रोड लंडाहेड़ी 78.03 लाख
सहजादपुर से बलबेहड़ा 23.82 लाख
भूसला से डेरा बाजीगर 49.83 लाख
अजीमगढ़ से समाना रोड 44.45 लाख
सौंधा कांगथली से कैथल-चीका रोड 43.31 लाख
खेड़ी गुलाम अली से रामथली 120.87 लाख
थेह बुटाना से हंसू माजरा 78.71 लाख
कल्लर माजरा से डंडौता रोड 136.21 लाख
डंडौता बोपुर रोड 123.27 लाख
लैंडर पीर से मनझला 30.02 लाख
मस्तगढ़ से खरकडा 192.54 लाख
मस्तगढ़ से थेह बुटाना 97.25 लाख
अगोंध से माजरी 69.49 लाख
ढाबा से रत्ताखेड़ा लुकमान 47.32 लाख
लिंक रोड बुबाकपुर 7.18 लाख
बोपुर से पंजाब बॉर्डर 44.54 लाख
मेघा माजरा से चक्कू लदाना 21.39 लाख
रत्ताखेड़ा से सरकपुर 39.65 लाख
बलबेहड़ा रोड से खरकां रोड 67.69 लाख
चीका से कक्योर 205.61 लाख
गुहला से डेरा हिम्मतपुरा 58.32 लाख
भागल-बुढनपुर रोड 394.35 लाख
रत्ताखेड़ा से बुबाकपुर 61.76 लाख
पिहोवा-गुहला रोड से सिंह 89.83 लाख
कसौर से माजरी 108.23 लाख
लिंक रोड थेह बिरड 102.71 लाख
पीडल-थेहनेवल से लबाना प्लॉट 85.47 लाख
गांव बलबेहड़ा का बाईपास 46.46 लाख
कांगथली से भूना 33.27 लाख
भूना खरकां रोड से डेरा सिंहपुरा 108.40 लाख
कमहेड़ी छन्ना से लबाना प्लॉट 46.13 लाख
गुहला खरकां से थेह बुटाना 175.18 लाख
टटियाना बदसूई रोड से खराल 43.27 लाख
लंडाहेड़ी से जीवनकोट 47.38 लाख
शादीपुर से माजरी पट्टी 7.99 लाख
खुशहाल माजरा से सदरहेड़ी 48.12 लाख
डेरा जस्सा सिंह रोड 86.85 लाख
मेघामाजरा से तारांवाली 149.67 लाख
माजरी से हंसूमाजरा 84.74 लाख
खरकडा रोड से खरकड़ा फिरनी 14.09 लाख
रामथली से उरलाना रोड 55.10 लाख
सरोला ब्रिज से डेरा बच्चन सिंह 41.53 लाख
खुशहाल माजरा से सारावाला 202.58 लाख
टटियाना से डेरा भाग सिंह 89.42 लाख