हमसे जुड़े

Follow us

29.7 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सरसा घोघड़ा के...

    सरसा घोघड़ा के सरकारी स्कूल से लाखों का सामान चोरी

    Bhiwani Theft News
    Bhiwani Theft News: चोरी के बाद विद्यालय में बिखरा पड़ा सामान।

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Sarsa Ghoghda News गांव सरसा घोघड़ा स्थित वीर शहीद महिपाल राजकीय माध्यमिक विद्यालय में चोरों ने शिक्षा के मंदिर को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने लाखों रुपये के कंप्यूटर, डिजिटल उपकरण और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस बारे में जानकारी देते हुए विद्यालय की मुख्याध्यापिका पूनम टुटेजा ने बताया कि वे निजी कार्यवश छुट्टी पर थीं। इस दौरान चोरों ने वारदात को शुक्रवार की रात को अंजाम दिया।

    शनिवार रात को उन्हें इस घटना की प्रारंभिक सूचना मिली, जिसके बाद वे रविवार रात को पहुंचीं तथा सोमवार को जब स्कूल का गहन मुआयना किया गया, तो चोरी हुए सामान की लंबी सूची सामने आई। उन्होंने बताया कि चोरों ने नपा केवल तकनीकी उपकरणों को निशाना बनाया, बल्कि रसोई और बिजली से संबंधित सामान भी उठा ले गए। मुख्याध्यापिका ने बताया कि चोरों ने 13 कंप्यूटर सैट, सॉफ्टवेयर किट, डिजिटल बोर्ड एक्सेसरीज, 3 बैटरी सोलर व इन्वर्टर, प्राईमरी विंग से बैटरी इन्वर्टर, मिडल विंग से 2 गैस तथा एक फोन टेबलेट पर हाथ साफ किया। मुख्याध्यापिका ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत दी है तथा अध्यापक राजेश की उपस्थिति में पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। Bhiwani Theft News

    यह भी पढ़ें:– बलिदान दिवस पर मेधावी छात्रों को किया सम्मानित