हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Indian Railwa...

    Indian Railways : हरियाणा के करनाल में पटरी से उतरी मालगाड़ी, 10 पटरी पर गिरे!

    Indian Railways

    Indian Railways: करनाल (एजेंसी)। हरियाणा में करनाल के निकट मंगलवार सुबह एक मालगाड़ी पटरी से उतर जाने के कारण अंबाला-नई दिल्ली रेल यातायात प्रभावित हुआ। रेलवे सूत्रों ने बताया सुबह करीब पाँच बजे तरावड़ी रेल्वे स्टेशन के निकट एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई और उसके दस कन्टेनर रेलवे पटरी पर गिर गए। इससे कुछ बिजली के पोल भी चपेट में आए और ऊपरी तार (ओवरहेड इक्विपमेंट) भी। इसके चलते अंबाला-नई दिल्ली के बीच रेल यातायात प्रभावित हुआ है। समाचार लिखे जाने तक जीआरपी, आरपीएफ और रेल अधिकारी कंटेनर को पटरियों से हटाने, क्षतिग्रस्त खंबों और तारों की मरम्मत करने तथा यातायात बहाल करने के कार्य में जुटे थे। Indian Railways

    Stampede Hathras: हाथरस में धार्मिक प्रोग्राम में भगदड़ से मचा हाहाकार! 100 लोगों की मौत, 150 घायल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here