हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोरोना वायरस ...

    कोरोना वायरस से निपटने में आयुष डाक्टरों का सहयोग ले सरकार: प्रधानमंत्री

    Human Welfare Globalization

    कोरोना से जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल

    नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज को स्वस्थ रखने के लिए आयुष डाक्टरों की सराहना करते हुए शनिवार को कहा कि लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के संबंध में जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आयुष डाक्टरों के साथ संवाद करते हुए कहा कि राष्ट्र को स्वस्थ रखने में आयुष की लंबी परंपरा रही है। कोरोना वायरस के संबंध में इसकी महत्ता और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि आयुष डाक्टरों का तंत्र पूरे देश में फैला है और उन्हें विश्व स्वास्थ्य संगठन के निदेर्शों का पालन करते हुए कोरोना वायरस से निपटने में अपने तंत्र का इस्तेमाल करना चाहिए। इस अवसर पर केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद येसो नायक और कैबिनेट सचिव और आयुष मंत्रालय के सचिव भी मौजूद थे।

    उन्होंने कहा कि देश को कोरोना वायरस से निपटने में स्वास्थ्य क्षेत्र के संपूर्ण कार्यबल का इस्तेमाल करना चाहिए। सरकार को जरुरत पड़ने पर आयुष से जुड़े गैर सरकारी डाक्टरों की मदद लेनी चाहिए। उन्होंने आयुष औषधि निर्माण करने वाले संस्थानों से सेनेटाईजर जैसे आवश्यक उत्पाद बनाने को भी कहा। प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस की महामारी से निपटने में टेलीमेडिसिन के इस्तेमाल पर जोर देते हुए उन्होेंने कहा कि परस्पर दूरी बनाने पर बल दिया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने इस मुश्किल समय में मानसिक तनाव घटाने तथा शारीरिक शक्ति बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय के ‘योगएटहोम अभियान’ की सराहना की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।