हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More

    हरियाणा के 25 हजार परिवारों को डेयरी पालन से जोड़ेगी सरकार

    Dairy Farming sachkahoon

    भिवानी में 38वीं राज्यस्तरीय पशुधन प्रदर्शनी का शुभारंभ राज्यपाल ने किया शुभारंभ

    • हरियाणा के किसानों को के्रडिट कार्ड के 924 करोड़ रूपये बांटे

    सच कहूँ/इन्द्रवेश, भिवानी। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान कार्यक्रम के दौरान हरियाणा प्रदेश के 25 हजार जरूरतमंद परिवारों की आमदनी में वृद्धि के लिए पशुपालन विभाग व कृषि विभाग (Dairy Farming) की डेयरी पालन से जोड़ा जाएगा। राज्य सरकार ने पशुधन क्रेडिट कार्ड व किसान के्रडिट कार्ड में अब तक 924 करोड़ की राशि वितरित कर दी है। केंद्र व प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में किसानों की उन्नति व खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है।

    भिवानी के हुडा सेक्टर-13 के सामने मैदान में कृषि, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, पशुधन विकास बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित 38वीं राज्यस्तरीय पशुधन प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने ये शब्द कहे। जय हिंद, जय किसान और जय हरियाणा के उद्धघोष से राज्यपाल ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में 65 प्रतिशत योगदान कृषि क्षेत्र का है।

    प्रदेश को दूध उत्पादन में पहले स्थान लाया जाएगा

    कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि प्रदेश में 1142 ग्राम प्रति व्यक्ति के हिसाब से दूध का उत्पादन हो रहा है। पंजाब के बाद हरियाणा सबसे अधिक दूध का उत्पादन करता है। वह दिन दूर नहीं, जब विकासशील व वैज्ञानिक सोच के साथ प्रदेश को दूध उत्पादन (Dairy Farming) में पहले स्थान पर लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुधारू पशुओं की नस्ल को और बेहतर बनाने के लिए कृषि एवं पशुपालन विभाग की ओर से प्रदेश स्तर पर यह शानदार आयोजन किया गया है। कृषि मंत्री ने कहा कि यहां पर पशुओं की उत्तम नस्ल प्रदर्शित की गई हैं, मनोरंजन के लिए प्रदेश के सुप्रसिद्ध कलाकारों को बुलाया गया है और किसानों को नवीनतम जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई है।

    पशु चिकित्सा के लिए चलेंगी 70 और मोबाइल वैन

    पशुपालन विभाग के वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा के पशुओं की नस्ल में सुधार के लिए कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार ने कृत्रिम गर्भाधान का शुल्क 500 रूपए से घटाकर दो सौ रूपए निर्धारित कर दिया है। मुंहखुर व गलघोटू बीमारी का एक ही टीका लगाने वाला हरियाणा देश का प्रथम राज्य है। राज्य में 52 लाख पशुओं को मुंहखुर व ब्रूसेला रोग की 48 लाख वैक्सीन दी गई है। पशुपालन विभाग के महानिदेशक डॉ. बीरेंद्र सिंह लौरा ने कहा कि पशुचिकित्सा सुलभ करवाने के लिए 70 और मोबाइल वैन चलाई जाएंगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here