समाज में फैली बुराईयों का अंत कर कबीर द्वारा बताए रास्ते पर चलना ही उनके चरणों में सच्ची श्रद्घांजलि- दत्तात्रेय

Sonipat News
संत शिरोमणी कबीर साहेब जी की जयंती के अवसर पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया

सोनीपत (सच कहूँ/अजीत राम बंसल)। संत शिरोमणी कबीर साहेब (Sant Shiromani Kabir Saheb) की 626वीं जयंती के अवसर पर जीवीएम गल्र्स कॉलेज स्थित इंद्रधनुष सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम का राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यपाल ने जिला व प्रदेश वासियों को कबीर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए संत कबीर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

राज्यपाल (Bandaru Dattatreya) ने सभागार में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में फैली बुराईयों का अंत कर संत कबीर साहेब द्वारा बताए रास्ते पर चलना ही हमारे लिए उनके चरणों में सच्ची श्रद्घांजलि होगी। उन्होंने कहा कि संत कबीर ने अपने जीवन में हमेशा अपनी वाणी व दोहो के माध्यम से समाज में फैली छूआछूत, नशे तथा रूढीवादी प्रथाओं का विरोध किया। उन्होंने समाज को इन बुराईयों से दूर रहकर मिलजुल रहने के लिए प्रेरित किया, क्योंकि आपसी भाईचारा ही मनुष्य को मजबूती के साथ आगे बढऩे में मदद करता है।

राज्यपाल ने कहा कि कबीरदास (Kabir Das) न सिर्फ एक संत थे बल्कि वे एक महान विचारक और समाज सुधारक भी थे। कबीरदास हिन्दी साहित्य के ऐसे कवि थे जिन्होंने समाज में फैले आडंबरों को अपनी लेखनी के बलबूते पर उस पर कुठाराघात किया था। उन्होंने समाज को अपने दोहों के माध्यम से जीवन जीने की कई सीख भी दी हैं। कबीर जी के एक दोहे की व्याख्या करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हमें आज का कार्य आज ही पूरा करना चाहिए उसे कभी भी कल पर नहीं छोडऩा चाहिए, क्योंकि मनुष्य के जीवन में कल कभी नहीं आता। मनुष्य को अपने जीवन में आलस्य और लापरवाही का त्याग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में जिस मनुष्य में पास श्रेष्ठï गुण है वहीं भगवान का रूप राज्यपाल ने कहा कि वे संत कबीरदास के एक सच्चे शिष्य हैं।

जो अंत्योदय उत्थान (Antyodaya Utthan) की भावना के साथ गरीब व पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए कार्य कर रहे हैं। हरियाणा सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए 10 हजार 500 करोड़ रूपये खर्च किए गए है ताकि हमारा गरीब व पिछड़ा वर्ग भी तेजी व मजबूती के साथ आगे बढ सके। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा सरकार ने आयुष्मान भारत का विस्तारीकरण कर प्रदेश के गरीब लोगों के स्वास्थ्य ईलाज के लिए चिरायु योजना की शुरूआत की। इसके साथ ही गरीब परिवारों की आय बढ़ाने के लिए भी हरियाणा सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में सरकार द्वारा अंत्योदय मेलों का आयोजन कर गरीब परिवारों को मौके पर ही योजनाओं का फायदा दिलवाया जा रहा है।

राज्यपाल (Rajpal) ने कहा कि महिलाओं के विकास के बिना किसी भी समाज का विकास नहीं हो सकता, क्योंकि एक महिला दो परिवारों को आगे ले जाने का कार्य करती है। इसलिए महिलाओं को देवी माता का रूप मानकर उनका सम्मान करें तभी समाज का विकास संभव है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों का आह्वïान किया आज सभी हरियाणा को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेकर जाएं। नशे की बुराई का अंत करने के लिए सभी अभिभावक अपने बच्चों को जागरूक करें ताकि वे इस बुराई से दूर रहकर सभ्य समाज का निर्माण कर सके। इस दौरान उन्होंने कबीर समाज में उत्कृष्ठï सामाजिक कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया।

यह भी पढ़ें:– विकास कार्यों को लेकर ब्लॉक प्रमुख ने की प्रेस वार्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here