हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश कश्मीर में सी...

    कश्मीर में सीआरपीएफ शिविर पर ग्रेनेड हमला

    Encounter

    आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली

    श्रीनगर (वार्ता):

    जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने मंगलवार रात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) शिविर पर ग्रेनेड से हमला किया।आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पुलवामा के हाल गांव के किसी अज्ञात जगह से सीआरपीएफ के शिविर पर रायफल ग्रेनेड से हमला किया गया। ग्रेनेड का निशाना चूक गया और शिविर के पास विस्फोट हुआ जिसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। शिविर के मुख्य द्वार पर तैनात गार्ड ने तुरंत इसका जवाब देने के लिए कुछ गोलियां चलाई।

    सुरक्षा बलों ने बाद में इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकवादी भागने में कामयाब रहे। इस बीच आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।