हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश एमएसजी भंडारे...

    एमएसजी भंडारे पर आया गुरु का रूहानी पत्र

    Gurupatr Ram Rahim

    सरसा। एमएसजी भंडारे के उपलक्ष्य में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने साध-संगत के लिए चिट्ठी भेजी है।

    हमारे प्यारे बच्चो, ट्रस्ट प्रबन्धक सेवादार व सेवादारो,
    सबको धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा व बहुत-बहुत आशिर्वाद।
    हमारे करोड़ों प्यारे बच्चो, हमने यूपी सत्संग में कहा था कि हमने

    25 मार्च 1973 को ‘गुरुमन्त्र’, सच्चे दाता सतगुरु शाह सतनाम जी से लिया था, तो इस दिन को ‘MSG’ भंडारे के रूप में मनाया करेंगे पर आप सबको यह जानकर और भी खुशी होगी कि इसी महीने में ही शाह सतनाम जी व शाह मस्तान जी दाता ने भी गुरुमन्त्र लिया था। अब 25 मार्च के दिन को ‘‘MSG गुरुमन्त्र भण्डारा’’ मनाया करेंगे तो आप सबको ‘‘MSG गुरुमन्त्र भण्डारे’’ की बहुत-2 बधाई व आपको व आपके परिवारों को, हम ऐसा आशिर्वाद देते हें कि सबको नई-2 रूहानी खुशियाँ मिले।

    प्यारे बच्चो, इस बार यूपी में हम 40 दिन रहे, वो आप सबने मिलकर हमें ‘भण्डारे’ की खुशी में जो दो बहुत ही बड़े ‘तोहफे’ दिए। पहला तोहफा पूरे हरियाणे को साढ़े पाँच घंटों में ‘सफाई महा अभियान’ चलाके पूरा साफ किया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है पर फिर आपने हरियाणा से 8 गुणा बड़े राजस्थान को मात्र साढ़े छह घंटों में साफ करके अद्भुत, बेमिसाल, सफाई रूपी ‘महायज्ञ’ को पूरा कर दिखाया। हम आपके इन तोहफों का कोई देन तो नहीं दे सकते पर फिर भी आपके गुरु होने के नाते परम पिता प्रमात्मा से यह प्रार्थना करते हें कि आपने अपने-2 घर से जितनी किलोमीटर दूर जाकर यह सेवा की है, एक-एक किलोमीटर के बदले प्रमात्मा आपको एक-एक अलग सी खुशी व एक-एक आपके काम धन्धे में लाभ दें। सतगुरु जरूर देंगे, बस आप वचनों पर पक्के रहना व दृढ़ यकीन रखना।

    सतगुरु की प्यारी साध-संगत जी, आपने ही पहले राजनीतिक विंग बनाया था और अब भंग भी आपने किया हमारा आर्शिवाद तो पहले भी था अब भी है। हम आपको फिर से एक बार कहना चाहते हैं कि हम ही आपके गुरु थे, हैं और हम ही आपके MSG गुरु रहेंगे। गुरु होने के नाते हम अपने साढ़े छह करोड़ बच्चों को वचन कर रहे हैं कि आप सब एक बनके रहना, ‘एकता रखना’। अपने गुरु (हमारे) के अलावा, किसी भी बातों में आकर अपनी एकता ना तोड़ना। हम MSG गुरु रूप में आपको वचन देते हैं कि मानवता भलाई व हर अच्छे काम में आपका साथ देंगे व मार्गदर्शन करते रहेंगे। हमारे प्यारे बच्चो, आप हमें जान से भी प्यार है। एक बार फिर से आप सबको MSG गुरुमन्त्र भण्डारे व महीने के लिए बहुत-2 आशिर्वाद।
    आपका एमएसजी गुरु
    दास
    गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां
    24-3-2023

    गौरतलब है कि 25 मार्च 1973 को पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज ने नाम (गुरुमंत्र) की अनमोल दात बख्शी थी। डेरा सच्चा सौदा की करोड़ों साध-संगत इसी खुशी में एक पर्व के रूप में पूरे ‘मार्च’ महीने को ‘पावन एमएसजी माह’ के रूप में मानवता भलाई के 156 कार्य करके मना रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here