
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: इंटीरियर सॉल्यूशंस के क्षेत्र में ब्रांड हाफले ने देश में अपना सबसे बड़ा और 9वें डिजाइन सेंटर लॉन्च करके भारत में एक नई यात्रा की शुरूआत की है। गुरुग्राम के एम3एम 65वीं एवेन्यू गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड स्थित यह फ्लैगशिप डिजाइन शोरूम दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिजाइनर, डेवलपर्स और घर मालिकों के लिए एक गहन, अनुभव-आधारित गंतव्य के तौर पर बनाया गया है।
शोरूम का उद्घाटन हाफले साउथ एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर फ्रैंक श्लोडर ने सीनियर लीडरशिप टीम के साथ मिलकर किया। यह गुरुग्राम के आर्किटेक्चर, इंटीरियर डिजाइन, रियल एस्टेट डेवलपमेंट और आधुनिक शहरी जीवन के एक उभरते केंद्र के रूप में बढ़ते महत्व को दशार्ता है। हाफले के समाधानों को अलग-अलग उत्पादों के प्रदर्शन के बजाय पूर्ण, वास्तविक-जीवन अनुप्रयोगों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। हाफले साउथ एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर फ्रैंक श्लोडर ने कहा कि डिजाइन से जुड़े निर्णय तभी वास्तव में सार्थक होते हैं, जब समाधानों को उनके वास्तविक संदर्भ में अनुभव किया जा सके। जैसे-जैसे जीवनशैली और कार्यस्थल विकसित हो रहे हैं, इंटीरियर्स को अधिक दक्षता और अनुकूलनशीलता के साथ प्रतिक्रिया देनी चाहिए। Gurugram News
यह भी पढ़ें:– युवा शोधकर्ता वारिस चौहान की ऐतिहासिक उपलब्धि, फिटनेस क्षेत्र में नया पेटेंट














