हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बिना अनुमति क...

    बिना अनुमति के काटे आम के आधा दर्जन पेड़, वन दरोगा पर लगा पेड़ कटवाने का आरोप

    Yamunanagar News
    Khizrabad News: .काटे गए पेड़ का अवशेष, मौका पर मौजूद डायल 112 व मौजूद लोग।

    जमीन मालिक ने थाना में दी शिकायत

    खिजराबाद (सच कहूँ/राजेन्द्र कुमार)। Khizrabad News: कलेसर वन रेंज के अंतर्गत आने वाले गांव फैजपुर में एक व्यक्ति ने बिना परमिशन के आधा दर्जन पेड़ काट लिए। पेड़ कटवाने का आरोप वन विभाग के एक दरोगा पर लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही जमीन मालिक ने डायल 112 को सूचित किया व कार्रवाई के लिए थाना में शिकायत दर्ज करवाई। आनन फानन में वन दरोगा कलेसर ने काटी गई लकड़ी की रिपोर्ट भी काट दी। डीएफओ यमुनानगर ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। Yamunanagar News

    थाना प्रताप नगर में दी शिकायत में इसरत बेगम पत्नी जाहिद हसन निवासी कलेसर फैजपुर ने बताया कि मेरी अराजी खाता नं. 196 खतौनी नं.345 खसरा नं. 108//22 वा 113//1 वा 10 खाता नं. 195 खतौनी नं. 344 खसरा नं. 108//19/2 में से 1 कनाल बकदर 600 वर्गगज बमय दरखतान इसतादा जो कि मैने रजिस्टरी बैयनामा प्रलेख संख्या 1515 दिनांक 12.11.2008 के अनुसार अदरीश पुत्र फत्तु निवासी फैजपुर मौजा कलेसर से खरीद की थी। उसमें आम के 6 पेड लगे हुये थे जो कि फल देते थे।जिसको शुक्रवार को उपरोक्त पेड उक्त अदरीश पुत्र फत्तू ने फॉरेस्ट दरोगा जसवन्त कलेसर रेंज की मिली भगत में जबरदस्ती काट लिये। मौका पर ट्रालियां आम के पेड की भरी खडी है। आपसे निवेदन है कि उपरोक्त व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कारवाई की जाए।

    इस बारे में थाना प्रभारी गुरमेल सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही वह मौका पर पहुंचे। यह दो पक्षों का आपसी जमीन का मामला सामने आया है। थाना में शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है।

    मामले की जांच कर करेंगे कार्रवाई… डीएफओ | Yamunanagar News

    इस बारे में जिला वन अधिकारी वीरेंद्र सिंह गिल का कहना है कि आम के पेड़ कटने की उनको सूचना मिल गई है। आम के आधा दर्जन पेड़ काटने की अनुमति किसने दी। इसकी जांच की जाएगी। अगर कोई कर्मचारी इसमें शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें:– Jind Road Accident: कोहरे में दो बसों की टक्कर, कई यात्री घायल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here