हमसे जुड़े

Follow us

11.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home देश Madhya Prades...

    Madhya Pradesh: कुएं की सफाई में मिले हैंड ग्रेनेड और कारतूस के खोखे, मचा हड़कंप

    Madhya Pradesh News
    Madhya Pradesh: कुएं की सफाई में मिले हैंड ग्रेनेड और कारतूस के खोखे, मचा हड़कंप

    जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में कुएं की सफाई के दौरान हैंड ग्रेनेड (Hand grenades found) और कारतूस के बड़ी तादाद में खोखे मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस पूरे मामले की तहक़ीक़ात कर रही है और आस-पास के लोगों से भी पूछताछ करेगी। मिली जानकारी के अनुसार रांझी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आमानाला के कुएं की शुक्रवार को सफाई चल रही थी, इसी दौरान कुएं से बड़ी मात्रा में हैंड ग्रेनेड और बंदूकों के कारतूस के खाली खोखे मिले हैं। Madhya Pradesh News

    कारतूस आदि मिलने के बाद सभी सतर्क हैं

    नगर निगम की एमआईसी के सदस्य और पार्षद दामोदर सोनी ने संवाददाताओं को बताया है कि गर्मी के मौसम में नगर निगम द्वारा कुओं आदि की सफाई कराई जाती है। इसी क्रम में आमानाला के कुएं की सफाई कराई जा रही थी, उसी दौरान कारतूस आदि मिले हैं। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। इससे क्षेत्रीय विधायक अशोक रोहाणी को भी अवगत कराया गया है। पार्षद सोनी ने आगे बताया है कि कारतूस आदि मिलने के बाद सभी सतर्क हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

    यहां बता दें कि जिस इलाके के कुएं में यह हैंड ग्रेनेड और बंदूक के कारतूस मिले हैं, उस क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी आयुध निर्माणी सहित अन्य संयंत्र हैं। इस लिहाज से पुलिस भी सतर्कता से पूरे मामले की जांच कर रही है। राज्य में इन दिनों जल गंगा अभियान चल रहा है, इसके तहत तमाम जल स्रोतों को दुरुस्त किया जा रहा है, उनकी सफाई की जा रही है। इसी क्रम में जबलपुर में भी नगर निगम द्वारा कुओं आदि की सफाई कराई जा रही है। आमानाला इलाके में भी कुएं की सफाई चल रही थी, उसी दौरान यह हैंड ग्रेनेड और कारतूस मिले हैं। यह कारतूस कितने पुराने हैं और कुएं तक कैसे आए हैं, इसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। Madhya Pradesh News

    LOC: बॉर्डर पर बढ़ते तनाव से दहशत में लोग और किसान