हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान खुले में सोने...

    खुले में सोने वालों को मिला आश्रय

    Hanumangarh News

    हनुमानगढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 26 दिसम्बर से 31 जनवरी तक खुले आसमान के नीचे रह रहे बेसहारा व्यक्तियों को आश्रय दिलाने के लिए अभियान चलाया गया है। इसके क्रम में हनुमानगढ़ जिले के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नगर परिषद व नगर पालिका के कर्मचारियों तथा पीएलवी की टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें प्रत्येक रात्रि को गश्त कर बेसहारा एवं खुले आसमान के नीचे रात्रि गुजारने को मजबूर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें रैन बसेरा में आश्रय प्रदान करवा रही है।

    इसी क्रम में जिला मुख्यालय पर पीएलवी हरीश, नगर परिषद कर्मचारी नरेश कुमार एवं रवि स्वरूप की ओर से गुरुवार रात्रि को हनुमानगढ़ टाउन के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजार सहित अन्य स्थानों पर गश्त की गई तथा खुले आसमान के नीचे रह रहे व्यक्तियों को चिन्हित कर टाउन बस स्टैंड में संचालित नगर परिषद के रैन बसेरे में प्रवेशित करवाया गया। इसके साथ ही तालुका भादरा की टीम में नियुक्त पीएलवी रेशमा एवं नगर पालिका कर्मचारी शिवकुमार की ओर से भी अभियान को संचालित करते हुए भादरा में रेलवे स्टेशन, राजकीय अस्पताल, हिसार बस स्टैंड आदि पर गश्त करते हुए खुले में सोने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर रैन बसेरे में आश्रय दिलवाया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here