हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश हार्दिक ने अन...

    हार्दिक ने अनशन के छठे दिन दी जल त्याग की चेतावनी

    Hardik Patel

    अहमदाबाद (एजेंसी)। गुजरात में अहमदाबाद स्थित अपने आवास पर आमरण अनशन पर बैठे पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (पास) के नेता हार्दिक पटेल (Hardik Patel) ने आज छठे दिन से जल का भी त्याग करने की चेतावनी दी है जबकि डाक्टरों ने कहा है कि अगर वह जल्द ही तरल पदार्थ और पर्याप्त पोषण नहीं लेते तो उनके गुर्दें (किडनी) और दिमाग पर प्रतिकूल असर हो सकता है।

    उधर, किसानों की कर्ज माफी और पाटीदार आरक्षण के मुद्दे पर बाहर अनशन की सरकारी अनुमति नहीं मिलने के बाद यहां एसजी हाईवे के निकट स्थित अपने आवास पर गत 25 अगस्त से भूख हड़ताल पर बैठे हार्दिक (Hardik Patel) उनके खिलाफ दर्ज राजद्रोह के एक मामले में यहां अदालत में पेश नहीं हो सके।

    अगस्त 2015 में यहां जीएमडीसी मैदान में उनकी रैली के बाद हुई व्यापक हिंसा के मद्देनजर दर्ज इस मुकदमे में आरोप तय होने की कार्यवाही आज भी उनकी अनुपस्थिति के चलते नहीं हो सकी। अदालत ने इस मामले में 14 सितंबर को उन्हें अदालत में पेश रहने को कहा है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।