हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    Harvinder Kalyan: पांच गांवों का धन्यवादी दौरा, समस्यायें सुनीं

    Karnal News
    Karnal News: पांच गांवों का धन्यवादी दौरा, समस्यायें सुनीं

    छपरा खेड़ा में गलियों, रसूलपुर खुर्द में हॉल व फिरनी के निर्माण कार्य का शिलान्यास

    • गरीबों का दर्द समझते हैं पीएम-सीएम: कल्याण | Karnal News
    • बोले-सरकार की सोच हर वर्ग के कल्याण की

    करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण (Harvinder Kalyan) ने आज घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के 5 गांवों का धन्यवादी दौरा किया। लोगों की समस्यायें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिये। उन्होंने छपरा खेड़ा में गलियों के निर्माण कार्य तथा रसूलपुर खुर्द में हॉल और फिरनी के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की सोच हर वर्ग के कल्याण की है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रदेश के राज्यपाल व मुख्यमंत्री गरीब परिवारों से निकले हैं। वे गरीबों का दर्द समझते हैं। सरकार का प्रयास है कि समाज के निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। Karnal News

    श्री कल्याण ने आज अभिनंदन एवं जन समस्या सुनवाई कार्यक्रम की शृंखला के तहत आज घरौंडा हलका के गांव कलवेहड़ी, छपरा जागीर, छपरा खेड़ा, रसूलपुर खुर्द और रसूलपुर का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्यें सुन उनके निपटारे के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने छपरा खेड़ा में 20 लाख की लागत से बनने वाली बीपीएल कॉलोनी की गलियों, रसूलपुर खुर्द में 20 लाख से एससी चौपाल में हॉल और 35 लाख की लागत से बनने वाली फिरनी के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। Karnal News

    इस मौके पर उन्होंने कहा कि सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों ने जीवन में बहुत संघर्ष किया। वे गरीब परिवारों से निकले हैं और गरीबों का दर्द समझते हैं। इसी कारण सबका साथ-सबका विकास के नारे के साथ हर वर्ग के कल्याण के लिये नीतियां बनाकर अमल में लाई गईं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा तरक्की कर रहा है।

    श्री कल्याण ने लोगों से वादा किया कि अगले 5 साल में न केवल हलके में नये विकास कार्य शुरू कराये जायेंगे बल्कि कोरोना काल के अधूरे कामों को भी पूरा कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन कर पिछले दस सालों में हर वर्ग के कल्याण के लिये काम किया है। घरौंडा हलका में मेडिकल यूनिवर्सिटी इसी साल शुरू हो जायेगी। इससे बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध होगा। इसका चरणबद्ध तरीके से विस्तार किया जायेगा। रिंग रोड का निर्माण पूरा होने के बाद तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। इनके सेवायें ऑनलाईन करने से भ्रष्टाचार कम हुआ है। पैंशन राशि बुजुर्गों के खाते में और फसलों की राशि किसानों के खाते में सीधे पहुंच रही है। Karnal News

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक समय ऐसा था जब नौकरियों के मामले में जिसका लाठी उसकी भैंस वाला मुहावरा चरितार्थ होता था पर अब ऐसा नहीं है। मेरिट के आधार पर नौकरियां प्रदान की जा रही है। उन्होंने मकानों के लिये पात्र लोगों से संयम रखने की अपील की और कहा कि जिनके मकानों की हालत ज्यादा खस्ता है उन्हें प्राथमिकता दी जायेगी। चरणबद्ध तरीके से बाकी पात्र लोगों का भी नंबर आयेगा। प्रधानमंत्री ने देश में 2 करोड मकान बनवाने का ऐलान किया है। इस मौके पर एसडीएम राजेश सोनी, बीडीपीओ मोनिका, जिला परिषद उपप्रधान रीना धीरज खरकाली, मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र राणा, सुभाष कश्यप, एसएचजी की ब्लाक कोआर्डिनेटर सुनीता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– Transfers: 7 आईएएस और एक आईआरएस अधिकारी का तबादला

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here