हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home चंडीगढ़ GST Collectio...

    GST Collection 2024-25: जीएसटी कलेक्शन में हरियाणा ने किया बड़ा मुकाम हासिल!

    Haryana News
    GST Collection 2024-25: जीएसटी कलेक्शन में हरियाणा ने किया बड़ा मुकाम हासिल!

    हरियाणा ने जीएसटी राजस्व लक्ष्य से 1,655 करोड़ रुपये ज्यादा संग्रह किया

    GST Collection 2024-25: चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा ने एसजीएसटी (राज्य माल एवं सेवा कर) संग्रह के मामले में राष्ट्रीय वृद्धि दर को पीछे छोड़ते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है और वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रभावशाली रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। आबकारी एवं कराधान आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने विवरण साझा करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में एसजीएसटी के लिए 37,498 करोड़ रुपये के बजट लक्ष्य के विरुद्ध, आबकारी एवं कराधान विभाग ने लक्ष्य से 1,655 करोड़ रुपये अधिक यानि 39,153 करोड़ रुपये संग्रह किए हैं। यह उपलब्धि एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि राज्य ने वित्तीय वर्ष के लिए अपने एसजीएसटी राजस्व लक्ष्य को पार कर लिया है। Haryana News

    विनय प्रताप सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि हरियाणा ने जीएसटी संग्रह में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है, राष्ट्रीय वृद्धि औसत दर को पार किया है और वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए महत्वपूर्ण रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। यह उपलब्धियाँ राज्य की मजबूत आर्थिक वृद्धि और कुशल कर प्रबंधन का प्रमाण हैं। GST News

    हरियाणा का कुल सकल जीएसटी संग्रह 1,19,362 करोड़ रुपये पर पहुंचा

    उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि मार्च 2025 के लिए हरियाणा का कुल सकल जीएसटी संग्रह 10,648 करोड़ रुपये है, जो मार्च 2024 की तुलना में 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। मार्च 2025 के लिए राष्ट्रीय औसत वृद्धि दर 8.79 प्रतिशत है, जिससे हरियाणा प्रमुख राज्यों में वृद्धि प्रतिशत में 6वें स्थान पर है। इसके अतिरिक्त, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए, हरियाणा का कुल सकल जीएसटी संग्रह 1,19,362 करोड़ रुपये है, जो वित्तीय वर्ष 2023-24 की तुलना में 16 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दशार्ता है। यह सभी राज्यों में सबसे अधिक वृद्धि दर है, जो राष्ट्रीय औसत 10 प्रतिशत से अधिक है। Haryana News

    Lawrence Gang’s Gangster Arrested: लॉरेंस गैंग का बड़ा गैंगस्टर दुबई से राजस्थान पुलिस ने धरा