हमसे जुड़े

Follow us

13.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home देश HBSE 12th Res...

    HBSE 12th Result 2025: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, लड़कियों ने मारी बाज़ी

    HBSE Result 2025

    HBSE 12th Result 2025: भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सत्र 2025 की सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी अपने परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देख सकते हैं। HBSE Result 2025

    कुल परीक्षार्थियों की संख्या और सफलता प्रतिशत:

    इस वर्ष कुल 1,93,828 नियमित विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 1,66,031 सफल घोषित किए गए। नियमित विद्यार्थियों का समग्र परिणाम 85.66% रहा। वहीं, स्वयंपाठी विद्यार्थियों में से 3,419 ने परीक्षा दी, जिनमें 2,161 सफल रहे, जिससे उनका परिणाम 63.21% रहा।

    लड़कियों ने मारी बाज़ी:

    इस बार भी छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया।

    छात्राएं: 87,227 उत्तीर्ण (पास प्रतिशत 89.41%)

    छात्र: 78,804 उत्तीर्ण (पास प्रतिशत 81.86%)
    इस प्रकार, छात्राओं ने छात्रों पर 7.55% की बढ़त दर्ज की।

    विषयवार परिणाम: | HBSE Result 2025

    कला संकाय: 85.31%

    विज्ञान संकाय: 83.05%

    वाणिज्य संकाय: 92.20%

    शहरी बनाम ग्रामीण क्षेत्रों का प्रदर्शन:

    ग्रामीण क्षेत्र: 85.94%

    शहरी क्षेत्र: 85.03%
    सरकारी स्कूलों का परिणाम 84.67%, जबकि निजी विद्यालयों का 86.98% रहा।

    जिला वार प्रदर्शन:

    सर्वश्रेष्ठ: जींद

    सबसे कमजोर: नूंह

    ओपन स्कूल परीक्षा परिणाम 2025 | HBSE Result 2025

    फ्रेश कैटेगरी में 14,144 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 5,141 सफल रहे। इस श्रेणी का सफलता प्रतिशत 36.35% रहा।

    लड़कियों का प्रदर्शन:

    छात्राएं: 5,089 में से 2,252 उत्तीर्ण (पास प्रतिशत 44.25%)

    छात्र: 9,055 में से 2,889 उत्तीर्ण (पास प्रतिशत 31.91%)

    री-अपीयर श्रेणी में 8,045 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 4,017 सफल घोषित किए गए। इस श्रेणी का परिणाम 49.93% रहा।

    ग्रामीण बनाम शहरी क्षेत्र (ओपन स्कूल):

    ग्रामीण क्षेत्र: 33.39%

    शहरी क्षेत्र: 42.33%

    रिजल्ट ऐसे देखें:

    बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाएं।

    होमपेज पर दिए गए “रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।

    अपना रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, माता का नाम, और जन्म तिथि भरें।

    सबमिट करने के बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    नोट: किसी भी तकनीकी समस्या के लिए बोर्ड कार्यालय जिम्मेदार नहीं होगा।

    पुनर्मूल्यांकन/पुनः जांच के लिए आवेदन:

    जिन परीक्षार्थियों को अपने परिणाम में शंका हो, वे परिणाम जारी होने की तिथि से 20 दिन के भीतर निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। HBSE 12th Result 2025

    Haryana: करनाल के इस गांव में पड़ोसियों के बीच कहासुनी बनी जानलेवा, एक की मौत