हमसे जुड़े

Follow us

12.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश हरियाणा कैबिन...

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला- प्रदेश की सभी छोटी अदालतों और ट्रिब्यूनल में अब सारी कार्रवाई होगी हिंदी में

    Haryana cabinet's big decision

    हरियाणा में विधानसभा का विशेष सत्र 20 जनवरी से 22 जनवरी तक चलेगा| Haryana cabinet’s big decision

    चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। अब हरियाणा की सभी छोटी अदालतों और (Haryana cabinet’s big decision) ट्रिब्यूनल में अब सारी कार्रवाई होगी हिंदी में होगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई वर्ष 2020 की पहली कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा में विधानसभा का विशेष सत्र 20 जनवरी से 22 जनवरी तक चलेगा। इसके अलावा विधायकों को प्रशिक्षण शिविर, लोकसभा स्पीकर भी शामिल होंगे।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी इस साल को सुशासन संकल्प वर्ष मनाने का दावा किया है। इसी के मद्देनजर अब नववर्ष में कैबिनेट की यह पहली बैठक हुई। जिसमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रीगण मौजूद थे।

    सरकार की बड़ी घोषणा

    •  वृधवस्था पेंशन/दिव्यांग पेंशन/ बढ़ा कर 2250 रुपय की गयी।
    •  28 लाख लोगों को होगा लाभ
    • 70 करोड़ अतिरिक्त वित्तीय बोझ सरकार पर बढ़ेगी
    •  मजदूर निर्माण बोर्ड के तहत पेंशन 2750/- हुई
    •  निर्माण कार्यों के मजदूरों को होगा फायदा
      नई घोषणा
    •  मेडिकल और डेंटल कालेज में जो लेवल पर एससी,बीसी, को जो आरक्षण उपलब्ध था वो आरक्षण अब एमडी में भी मिलेगा
    •  आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए भी एमडी में 10 फीसदी सीटें बढ़ेंगी, इसमें भी मिलेगा आरक्षण
    • 22 जिÞलों के हैडक्वार्टर अब नगर परिषद या नगर निगम होंगे, नगर पालिका नहीं होगी।
    •  रोडवेज में किलोमीटर स्कीम वापिस नहीं होगी। ये पालिसी बनाई गयी है। सभी राज्यों में ये स्कीम है। रोडवेज की हड़ताल को रोकने की अपील है। फिर भी अगर हड़ताल करते है तो सरकार जनता को असुविधा नहीं होने देगी।
    •  जेपी नड्डा से मुलाकात पर बोले सीएम वहाँ सीएए पर चर्चा हुई। बाकी बातें मीडिया में है वो कयास हैं।
    • विज द्वारा अधिकारियों के ट्रांसफर पर नाराजगी पर बोले सीएम- हमारी बात हो गई है कोई मसला बाकी नहीं है।
    • आयुष्मान बीमा योजना पत्रकारों के लिए लागु हो इस पर विचार करेगी सरकार

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।