हमसे जुड़े

Follow us

13.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा के सर...

    हरियाणा के सरकारी स्कूल के छात्रों ने बनाया रिकॉर्ड

    • बारालाचा की 4850 मीटर ऊंचाई पर 68 प्रतिभागियों ने किया योग

    चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों ने हिमाचल की दुर्गम बारालाचा शिखर की 4850 मीटर की ऊंचाई पर सामूहिक योग कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हमारे स्कूलों की 35 लड़कियों,18 लड़कों और 13 दिव्यांग समेत अध्यापकों की 68 प्रतिभागियों की टीम ने बारालाचा शिखर पर एक साथ योग किया।

    एडवेंचर कैम्प 13 जून से 25 जून के बीच आयोजित किया

    13 जून को खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फ्लैग ऑफ कर प्रतिभागियों की टीम को मनाली के लिए रवाना किया था जबकि शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री महावीर सिंह विशेष तौर पर छात्रों समेत पूरी प्रतिभागी टीम की होंसला अफजाई करने मनाली पहुंचे थे। एडवेंचर कैम्प 13 जून से 25 जून के बीच आयोजित किया किया जिसमें खास बात ये रही कि इस बार प्रतिभागी टीम में दिव्यांग भी शामिल किये गए जिन्होंने बेहद खराब मौसम और तमाम मुश्किलों के बावजूद बारालोचा शिखर पर योग किया।

    फिलहाल छात्रों और शिक्षकों की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, शिक्षा मंत्री श्री कंवरपाल गुर्जर, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री महावीर सिंह और महानिदेशक सेकेंडरी एजुकेशन श्री अंशज सिंह ने पूरी प्रतिभागी टीम को बधाई दी है। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग की ओर से हर साल पूरे प्रदेश के सरकारी स्कूलों से पछात्रों को एडवेंचर कैम्प के जरिये दूसरे राज्यों से रूबरू होने और वहां की चुनौतियों को जाने और उनसे निपटने का मौका दिया जाता है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बहुत जल्द एक सम्मान समारोह में प्रतिभागी टीम को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here