हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश Haryana: हरिय...

    Haryana: हरियाणा में सैनी सरकार ने कती गाड़ दिये लट्ठ, हुआ क्या… सब हैरान

    Haryana
    Haryana: हरियाणा में सैनी सरकार ने कती गाड़ दिये लट्ठ, हुआ क्या... सब हैरान

    Haryana: चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। केंद सरकार की ‘एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड’ योजना के अंतर्गत हरियाणा प्रदेश में पिछले करीब पांच सालों में अन्य राज्यों के 22,93,961 लाभार्थी अपने हक में राशन सामग्री प्राप्त कर चुके हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने बताया कि ‘वन नेशन- वन राशन कार्ड’ योजना के अंतर्गत लेन – देन की संख्या में हरियाणा हमेशा पहले अथवा दूसरे स्थान पर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ‘वन नेशन – वन राशन कार्ड’ योजना के अंतर्गत राशन का लेन-देन हर महीने बढ़ रहा है।

    ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना’ के अंतर्गत अन्य प्रदेशों के लाभार्थियों को राशन वितरण में ‘हरियाणा’ देश में लगातार अग्रणी | Haryana

    राज्य मंत्री श्री नागर ने बताया कि इसी उद्देश्य से, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के कॉल सेंटर में एक टोल फ्री नंबर 14445 और 1800 -180 -2405 उपलब्ध है। इस नंबर पर कॉल करके राज्य के बाहर का कोई भी लाभार्थी ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ के तहत पूछताछ कर सकता है। विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड योजना’ के अंतर्गत हरियाणा में सितम्बर 2019 से लेकर अब तक अन्य प्रदेशों के कुल 22,93,961 लाभार्थियों ने अपने हक में राशन का लेनदेन किया है। हरियाणा प्रदेश ने अपने लाभार्थी नागरिकों को राशन वितरण करने में पिछले पांच सालों में अधिकतर माह अग्रणी स्थान बनाए रखा है। गौरतलब है कि योजना के तहत, अन्य राज्यों के लाभार्थी भी हरियाणा सहित किसी भी राज्य/केंद्र शासित प्रदेश से अपने हक की राशन सामग्री प्राप्त कर सकते हैं।